Reels बनाने के बाद अब अंजलि अरोड़ा ने शुरू किया ये नया बिजनेस, 24 साल की उम्र में ऐसे कमाएंगी पैसे

Anjali Arora Business: सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा काचा बादाम गाने पर डांस वीडियो बनाकर रातोंरात फेमस हो गई थी। उनका ये रील वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ था। 24 साल की अंजलि अरोड़ा अब इंफ्लूएंसर के अलावा बिजनेसवुमेन भी बन गई हैं। खबर है कि अंजलि अरोड़ा हाल ही में अपना सेलून खोला है।

अंजलि अरोड़ा ने खोला अपना सैलून
आपको बता दें कि फादर्स डे यानी गत 14 जून 2024 को अंजलि अरोड़ा ने अपने पापा को साथ लेकर इस सैलून का उद्घाटन किया था। अंजलि ने इस खास मौके पर अपने पापा के साथ मिलकर केक काटा था और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

anjali arora

दिल्ली के कालकाजी इलाके में अंजलि का सैलून
जानकारी के अनुसार अंजलि अरोड़ा ने दिल्ली के कालकाजी इलाके में आतिवा लग्जरी ब्यूटी सैलून खोला है। अंजलि ने इस सैलून की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। अंजलि ने वाहेगुरु का आशीर्वाद लिया और पूजा पाठ कर रीति रिवाज के साथ अपने इस बिजनेस की शुरुआत की है। इस दौरान अंजलि का साथ हुए उनके बॉयफ्रेंड आकाश सनसनवाल भी उनके सपोर्ट में खड़े नजर आए। कपल ने साथ में भंडारे का भी आोयजन किया था।

रील वीडियो बनाकर फेमस हुईं अंजलि अरोड़ा
सोशल मीडिया पर अंजलि की तगड़ी फैन फॉलोइंग रील वीडियो बनाकर फेमस हुईं अंजलि अरोड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के पॉपुलर रिएलिटी शो 'लॉकअप' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने बोल्ड डांस वीडियोज से लोगों के बीच काफी फेमस हो गई हैं। सोशल मीडिया पर अंजलि की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

मुंबई में खरीदा करोड़ों का आलीशान घर
24 साल की अंजलि अरोड़ा करीब 5 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। अंजलि के पास मुंबई में अपना खुद का घर भी है जो उन्होंने कुछ समय पहले ही खरीदा है। इस घर की कीमत भी करोड़ों में है। अंजलि अरोड़ा का एक आलीशान घर हरियाणा के गुंड़गांव में भी मौजूद है। अंजलि अरोड़ा ने अपने लिए एक काफी महंगी कार भी खरीदी है।

टिकटॉक ऐप पर वीडियोज बनाकर कमाया पैसा
आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा ने सबसे पहले टिकटॉक ऐप पर वीडियोज बनाकर पैसा कमाना शुरू किया था। लेकिन जब कोरोना काल में रातोंरात ये ऐप बंद हो गया तो उनको लगा कि जैसे उनका करियर भी खत्म हो गया। वहीं अंजलि अरोड़ा अब इंस्टाग्राम और यूट्यूब से जमकर कमाई कर रही हैं।

21 साल की उम्र में शुरू किया पैसे कमाना
अंजलि अरोड़ा ने टेड टॉक्स में अपनी जर्नी के बारे में लोगों को बताया था। अपनी कहानी बताते हुए वह इमोशनल भी हो गई थीं। अंजलि ने कहा था कि उन्होंने 21 साल की उम्र में ही पैसे कमाने के लिए काम करना शुरू कर दिया था। अंजलि ने बताया था कि वह पढ़ाई में ज्यादा अच्छी नहीं थीं लेकिन उनकी रूचि पॉलिटिक्स में थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+