Video: अब अंजलि अरोड़ा ने समंदर किनारे की ऐसी हरकत, क्या बीजेपी नेता BF के साथ पहुंची हैं मालदीव?

Anjali Arora Viral Video: सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा पिछले कुछ समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। गत 1 अप्रैल 2024 को उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोर के जरिए लोगों को बताया था कि वह शादी कर चुकी हैं जिसके बाद लोग उनके बारे में तरह तरह की बातें करने लगे थे। वहीं बाद में अंजलि ने लोगों को बताया था कि ये उनका अप्रैल फूल प्रैंक था।

अंजलि अरोड़ा-आकाश सनसनवाल का रिलेशन
हालांकि अंजलि अरोड़ा के इस प्रैंक के बाद से सोशल मीडिया पर लोग उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चा करने लगे थे। आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा लंबे समय से बीजेपी के युवा नेता आकाश सनसनवाल के साथ रिलेशन में हैं। दोनों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

anjali arora

मालदीव पहुंची हैं अंजलि अरोड़ा
कंगना रनौत के रिएलिटी शो 'लॉकअप' में नजर आ चुकीं अंजलि अरोड़ा इस समय लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन बन गई हैं। वह सोशल मीडिया पर जैसे ही अपना कोई वीडियो शेयर करती हैं, वह तुरंत वायरल हो जाता है। फिलहाल अंजलि अरोड़ा ने मालदीव से अपना एक नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह हाथ में रेत लेकर समंदर की तरफ दौड़ती नजर आ रही हैं। उनका ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

समंदर किनारे अंजलि का नया वीडियो
अंजलि अरोड़ा ने अपान ये वीडियो गत 16 अप्रैल 2024 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि वह अपने बॉयफ्रेंड आकाशआ सनसनवाल के साथ ही मालदीव गई हैं और ये वीडियो वही शूट कर रहे हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अंजलि अरोड़ा समंदर के किनारे रेत इकट्ठा करती हैं। इसके बाद मुंह चिढ़ाते हुए सारी रेत हाथ में उठा लेती हैं और समंदर की तरफ भागने लगती हैं।

अंजलि अरोड़ा के 13.2 मिलियन फॉलोअर्स
दिल्ली की रहने वाली अंजलि अरोड़ा की उम्र 24 साल है। वह फेमस सॉन्ग 'काचा बादाम' पर डांस करके रातोंरात सोशल मीडिया की क्वीन बन गई थीं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 13.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। अंजलि अरोड़ा अब तक कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+