Animal में रश्मिका मंदाना से डायलॉग बोलने पर हुई चूक? डायरेक्टर बोले- 'मैं जानता था कि....'
Rashmika Mandanna Viral Video: साउथ सिनेमा से बॉलीवुड में कदम रखने वाली मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह पहली बार रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। जब से एनिमल का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से रश्मिका मंदाना का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उन पर जमकर मीम्स बन रहे हैं।
रश्मिका मंदाना फिल्म एनिमल के इस वायरल सीन में रणबीर कपूर से गुस्से में कुछ कहती हुई नजर आईं। हालांकि उन्होंने क्या कहा ये बात किसी भी फैन को समझ नहीं आई। अब एनिमल के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस सीन के पीछे की वजह बताई। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह जानते थे लोग इस पर प्रतिक्रिया जरूर देंगे।

रश्मिका मंदाना के सीन को एक बार में देखकर लोग समझ नहीं पा रहे कि आखिर यूं दांत दबाकर एक्ट्रेस रणबीर से क्या कह रही हैं। इसलिए सोशल मीडिया पर यह वीडियो बार-बार देखा जा रहा है। लोग काफी कंफ्यूज हो रहे हैं। अब इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में संदीप रेड्डी वांगा ने कहा, 'मुझे पता था कुछ इस तरह के रिएक्शन जरूर आएंगे। उनसे इस तरह के लिए बोलने को कहा गया था क्योंकि वह सीन काफी इमोशनल है।'
संदीप रेड्डी वांगा ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, जब कोई इस तरह के इमोशन में होता है तो वह अक्सर दांत पीसकर ही गुस्से में बात करता है। मुझे लगता है कि इस सीन की वजह से ही फिल्म के ट्रेलर को इतने व्यूज मिल रहे हैं। जब आप इस सीन को बड़े पर्दे पर देखेंगे तो जरूर समझ में आएगा।
आपको बता दें कि, फिल्म एनिमल के वायरल हो रहे इस सीन में रश्मिका मंदाना रणबीर कपूर से कह रही हैं कि, "काश वह उस दिन मर गया होता।" एक्ट्रेस रणबीर के पिता यानि अनिल कपूर के बारे में बात कर रही होती हैं। हालांकि लोग इस सीन को देखकर एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आया कि एक्ट्रेस कहना क्या चाहती हैं। खैर 1 दिसंबर 2023 को फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। देखना होगा कि ओपनिंग डे पर एनिमल को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications