खुलेआम स्मोकिंग करती लड़की के साथ घूमते दिखे अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन, कौन है वो Mystery Girl?

नई दिल्ली, 28 मार्च। एक तरफ बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर नाना बनने की तैयारी कर रहे हैं क्योंकि उनकी लाडली बेटी सोनम कपूर इन दिनों गर्भवती हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके साहबजादे हर्षवर्धन कपूर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ सड़कों पर घूमते हुए देखे गए हैं, जिसके बाद से वो सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा चर्चित हो गए हैं। दरअसल उनका एक वीडियो सोशल पर वायरल पर हो रहा है, जिसमें वो मुंबई की सड़कों पर एक लड़की का हाथ थामे हुए घूम रहे हैं।

Mystery Girl के साथ दिखे अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन

Mystery Girl के साथ दिखे अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन

हर्षवर्धन कपूर के इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो कि वायरल हो गया है। लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं बार-बार ये ही सवाल कर रहे हैं कि हर्षवर्धन के साथ ये लड़की कौन है? क्या ये होने वाली मिसेज हर्षवर्धन कपूर हैं? वीडियो में दिख रहा है कि हर्षवर्धन और वो लड़की एक-दूसरे की कंपनी को बहुत Enjoy कर रहे हैं।

खुलेआम स्मोकिंग करती दिखी लड़की

खुलेआम स्मोकिंग करती दिखी लड़की

वीडियो में हर्षवर्धन फ्लोरल शर्ट के साथ कैजुअल लुक में हैं तो वहीं मिस्ट्री गर्ल क्रॉप टॉप और व्हाइट शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। दोनों ने सन ग्लासेज लगाया हुआ है। हर्षवर्धन से बात करते हुए वो स्मोक करती नजर आ रही हैं, उनके हाथों में सिगरेट भी दिख रही है। आपको बता दें कि मिस्ट्री गर्ल के साथ हर्षवर्धन का ये वीडियो मुंबई के खार का है।

लोग पूछ रहे हैं सवाल

लोग पूछ रहे हैं सवाल

हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद हर्षवर्धन कपूर और उनके परिवार की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है। लेकिन इस वीडियो की वजह से हर्षवर्धन कपूर इस वक्त बहुत ज्यादा चर्चित हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'मिर्जया' से एक्टिंग डेब्यू करने वाले हर्षवर्धन कपूर को अभी तक आशा के अनुरूप सफलता हासिल नहीं हुई है। वो 'भावेश जोशी', 'एके वर्सेज एके' और 'रे' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

नेटफ्लिक्स फिल्म' थार'

तो वहीं अनिल कपूर आज भी अपनी फिटनेस और अदायगी से बॉलीवुड की यंग जनरेशन को मात दे रहे हैं। हर्षवर्धन बहुत जल्द अपने पिता अनिल कपूर के साथ नेटफ्लिक्स फिल्म' थार' में दिखाई देंगे, जिसमें फातिमा सना शेख भी हैं।

'मैं बहुत बोरिंग लड़का हूं, फिलहाल मेरी कोई गर्लफ्रेंड नहीं '

पिछले साल अपने एक इंटरव्यू में हर्षवर्धन ने कहा था कि' मैं बहुत बोरिंग लड़का हूं, फिलहाल मेरी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है लेकिन मुझे अपनी प्राइवेसी चाहिए। इसलिए जब भी मैं कहीं इंगेज होंगा तो अपनी लव-लाइफ को प्राइवेट ही रखना चाहूंगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+