मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के घर बजेगी शहनाई? अनिल कपूर ने किया खुलासा, बताया कब होगी शादी
Arjun Kapoor Malaika Arora: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर इन दिनों बिग-बॉस ओटीटी 3 के लेकर चर्चा में हैं। ये पहली बार है जब एक्टर ये शो होस्ट कर रहे हैं। शो में अनिल कपूर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े खुलासे करते रहते हैं।
23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी हो गई। ऐसे में जब अनिल कपूर ने गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि कपूर खानदान में अगली शादी किसकी होने वाली है। एक्टर ने इस सवाल का ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर फैंस खुशी से झूम उठेंगे।

अनिल कपूर ने कहा कि, 'उम्मीद है अर्जुन की होगी।' एक्टर के इस बयान से अब ये साफ हो गया है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के घर शहनाई बजने वाली है। वहीं ये खबर सामने आने के बाद उनके तमाम फैंस खुश हो जाएंगे। बता दें कि, कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि मलाइका ने 'इंडिया टुडे' से बात करते हुए बताया था कि ये सभी खबरें महज अफवाह हैं।
वहीं अगर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव लाइफ की बात करें तो दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2017 में एक्ट्रेस ने अरबाज खान को तलाक दे दिया था। इसके बाद से वह अर्जुन कपूर के काफी करीब आ गईं। कपल ने साल 2018 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था।
बता दें कि, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें अक्सर चर्चा में रहती हैं। पिछले साल 2023 में एक शो के दौरान मलाइका अरोड़ा से फराह खान से शादी को लेकर सवाल पूछा था जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अगले साल शादी कर लेंगी। ऐसे में अब खुद अनिल कपूर ने भी कपल की शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है। हालांकि कपल ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।












Click it and Unblock the Notifications