अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम से डिलीट किए सारे पोस्ट, क्या हैक हुआ एक्टर का अकाउंट या फिर कुछ और है बात

Anil Kapoor: बॉलीवुड के दमदार एक्टर अनिल कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के सारे पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की सारी पोस्ट और फोटोज को डिलीट कर दिया है। हालांकि ये सारी पोस्ट उन्होंने खुद डिलीट की हैं या उनका अकाउंट हैक हो गया है, इस बारे में कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

अनिल कपूर ने डिलीट किए इंस्टाग्राम पोस्ट
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपने वर्कआउट की तस्वीरें और जिम वीडियोज शेयर करते रहते हैं। लेकिन अब उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी वीडियोज और तस्वीरें डिलीट हो चुकी हैं।

anil kapoor

सोनम कपूर को हुई पापा की चिंता
ऐसा होने पर अनिल कपूर के फैंस काफी परेशान हो गए हैं। वहीं एक्टर की बेटी सोनम कपूर ने भी इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। सोनम ने पापा अनिल कपूर के इंस्टाग्राम प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है- डैड!!?? हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि ये अनिल कपूर ने जान बूझकर किया है या फिर अकाउंट हैक हो गया है।

फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे अनिल कपूर
आपको बता दें कि अनिल कपूर हाल ही में भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल के साथ फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। वहीं इससे पहले अनिल कपूर को आदित्य कपूर के साथ वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर 2' में देखा गया था। अब अनिल कूपर जल्द ही संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। ये फिल्म आगामी 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+