फ्लाइट में घबरा गई थी महिला, Anil Kapoor ने हाथ पकड़कर की मदद, फैन ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के साथ एक महिला ने फ्लाइट सफर करने का अनुभव साझा किया। महिला ने बताया कि, सफर के दौरान उनको हो रही घबराहट की वजह से कैसे एक्टर ने उनका हाथ पकड़ा।

Anil Kapoor With Fan: बॉलीवुड एक्टर्स के साथ सेल्फी लेने का फैंस कभी मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में, एक महिला ने शेयर किया कि कैसे विस्तारा फ्लाइट में उनके बगल में बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर बैठे थे और ऐसे में उनका ये घंटे का सफर काफी यादगार रहा। उन्होंने ये भी बताया कि, इस सफर के दौरान एक्टर ने उनकी मदद भी की।

फैन ने शेयर किया अनिल कपूर के साथ सफर का अनुभव

फैन ने शेयर किया अनिल कपूर के साथ सफर का अनुभव

शिखा मित्तल नाम की महिला ने एक सोशल मीडिया अकाउंट पर अनिल कपूर के साथ एक फोटो शेयर की। महिला का कहना था कि, आमतौर पर वह सफर के दौरान कभी किसी के साथ फोटो नहीं लेती। लेकिन, अनिल कपूर के साथ सेल्फी लेकर वह काफी खुश थीं। साथ ही महिला ने पोस्ट के जरिए ये भी बताया कि, अनिल कपूर ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें सपोर्ट किया।

बताया एक्टर के साथ क्या हुई बातचीत

बताया एक्टर के साथ क्या हुई बातचीत

महिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अनिल कपूर संग फोटो शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, "कभी भी किसी सेलिब्रिटी के साथ तस्वीर नहीं लूंगी। यह तस्वीर भी अनिल कपूर के साथ नहीं है। यह एक सह-यात्री के साथ है"। महिला ने पोस्ट में आगे बताया कि, दोनों के बीच पूरे 2 घंटे के सफर में क्या बातचीत हुई।

लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट

महिला ने आगे लिखा कि, "पार्ट 1 हम उन विषयों को साझा करेंगे जिनके बारे में हमने बात की थी और हम कैसे बात कर रहे थे। टॉपिक: 1- हमने चिंता के बारे में बात की। 2. उन्होंने मेरे पेशे के बारे में पूछा और इसलिए हमने फाइनेंशियल प्लानिंग, रिटार्यमेंट प्लानिंग, मनी मैनेजमेंट और वसीयत लिखने पर चर्चा की। 3. हमने उन फिल्मों पर चर्चा की जो वह हर साल करने की योजना बना रहे हैं। 4. हमने माधुरी और श्री देवी के बारे में बात की।'

फिल्मों और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर हुई बात

फिल्मों और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर हुई बात

उन्होंने आगे और भी विषयों के बार में बात करते हुए लिखा, "5 हमने लम्हे के बारे में बात की, जो इतनी सफल फिल्म नहीं थी, फिर भी बहुत सारे लोगों ने इसे पसंद किया। 6. हमने औसत और असाधारण लोगों की चर्चा की। 7. हमने भाग्य बनाम संयोग पर चर्चा की. 8. हमने मुंबई में संपत्ति की कीमतों पर चर्चा की। 9. हमने फिटनेस के बारे में बात की। 10. हमने कॉफी के प्रति अपने साझा प्रेम के बारे में चर्चा की।'

सफर के दौरान एक्टर ने की मदद

सफर के दौरान एक्टर ने की मदद

इसके आगे उन्होंने एक घटना का जिक्र किया और बताया कि आखिर ये बातचीत शुरू कैसे हुई। वह आगे लिखती हैं कि, जैसे ही फ्लाइट ने उड़ान भरी, मेरे ऊपर लगा लगेज बॉक्स खुल गया और फड़फड़ाने लगा। मेरा फ्लाइट के साथ हमेशा ही अनुभव खराब रहा है। 2022 में शारीरिक दिक्कतों की वजह से मुझे और भी ज्यादा डर लगने लगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

उन्होंने आगे लिखा, 'जैसे ही मैंने दो सीटों के बीच डिवाइडर पर अपना हाथ रखा, मेरे सह यात्री अनिल कपूर ने मेरा हाथ पकड़ा और कहा अरे सब ठीक है। फिर उन्होंने मेरा नाम पूछा और आगे बातचीत हुई। ये दो घंटे का सफर कब शुरू हुआ और कब खत्म यह पता ही नहीं चला'। बता दें कि, अनिल कपूर संग इस महिला का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    Rishabh Pant Accident: Anil Kapoor और Anupam Kher ने लिया हालचाल, बताया रिषभ का हाल | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+