'उसने मुझे खूब मारा, मुंह पर तकिया रख उस पर बैठ गया और...',अनिका विक्रमन के एक्स बॉयफ्रेंड ने कर दी ऐसी हालत

Anicka Vikramman: अनिका विक्रमन ने सोशल मीडिया पर लिखा है- मेरे बॉयफ्रेंड ने मेरे साथ मारपीट की और अब वह मुझे डरा रहा है। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह मेरे साथ ऐसा करेगा।

Anicka Vikramman

Anicka Vikhraman: मलयालम एक्ट्रेस अनिका विक्रमन इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि उन्होंने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। दरअसल अनिका ने सोशल मीडिया पर अपने चेहरे पर लगी चोटों की तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने दावा किया है कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड अनूप पिल्लई ने उनके साथ खूब मारपीट की है। इसके बाद अनिका ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। इस खबर के फैलने के बाद से ही एक्ट्रेस अनिका विक्रमन सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं उनका चोटिल चेहरा भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनकी इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

एक्स बॉयफ्रेंड ने की एक्ट्रेस के साथ मारपीट

अनिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने चेहरे पर चोट के निशान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिससे पता चलता है कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड हर दिन उनके साथ मारपीट करता था और उन्हें परेशान करता था। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए अपने पोस्ट में लिखा है- मैं अनूप पिल्लई नाम के व्यक्ति से प्यार करती थी। उसने पिछले कुछ सालों से मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया है। मैंने ऐसा आदमी कभी नहीं देखा।

अनिका ने शेयर की चेहरे पर चोट लगी तस्वीर

अनिका ने शेयर की चेहरे पर चोट लगी तस्वीर

अनिका ने आगे लिखा है- मेरे साथ मारपीट करने के बाद वह मुझे डरा रहा है। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह मेरे साथ ऐसा करेगा। दूसरी बार मैंने बंगलुरु में पुलिस में उसकी शिकायत दर्ज कराई है। पहली बार जब उसने मुझे चेन्नई में पीटा था तो वह बाद में मेरे पैरों पर गिर गया था और खूब रोया था।

अनिका ने कहा- अनूप मेरी हर चीज पर नजर रखता था

अनिका विक्रमन ने कहा कि उन्होंने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है लेकिन अनूप को पुलिस वालों का भी समर्थन मिल रहा है। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनका एक्य बॉयफ्रेंड अनूप हमेशा उनकी चैट, लैपटॉप और फोन पर नजर रखता था। अनिका ने आगे लिखा- चेन्नई में मुझे पीटने के बाद वह फूट फूटकर रोने लगा था। उसके बाद वह मुझसे भीख मांग रहा था कि मैं उसे माफ कर दूं। हालांकि मैंने उसे माफ करके गलती की थी। मैं मूर्ख थी। चेन्नई पुलिस ने उसका सपोर्ट किया तो उसने दोबारा मेरे साथ मारपीट करने की हिम्मत दिखाई।

'मुझे धमकी भरे कॉल आ रहे हैं'

'मुझे धमकी भरे कॉल आ रहे हैं'

एक्ट्रेस अनिका ने आगे लिखा- इन घटनाओं को पीछे छोड़ने के बावजूद मुझे धमकी भरे कॉल आ रहे हैं, मुझे और मेरे परिवार को लगातार नीचा दिखाया जा रहा है। आखिरी तस्वीर मेरे एक्स बॉयफ्रेंड के मुझ पर हमले से पहले क्लिक की गई थी। मैं अपने बाल कटवाने के लिए बहुत उत्साहित थी। वैसे भी ये अतीत की बात है। उन्होंने कहा- मैं इस सप्ताह से तस्वीरें पोस्ट करना शुरू कर दूंगी। मैं अब पूरी तरह से ठीक हो गयी हूं, मैंने शूटिंग करना शुरू कर दिया है, उम्मीद है कि अब से सब ठीक हो जाएगा।

एक्स बॉयफ्रेंड ने पुलिस को पैसे खिलाए थे

अनिका ने आगे लिखा है- वह मुझे वह बार-बार बहलाता-फुसलाता रहा। उसने कई बार धोखा दिया और यही कारण है कि मैंने उसे छोड़ दिया। उसने मेरा फोन तोड़ दिया ताकि मैं शूटिंग पर न जा सकूं। हैदराबाद शिफ्ट होने से पहले उसने मेरा फोन लॉक कर दिया। उसने फिर मेरे साथ खूब मारपीट की। मैं फोन मांगती रही और वो मेरे मुंह पर बैठ गया। मुझे ब्रोंकाइटिस है और मुझे सांस में तकलीफ होने लगी थी। मेरी आवाज नहीं निकल रही थी।

अनिका ने कहा- किसी ने नहीं की मेरी मदद

अनिका ने कहा- किसी ने नहीं की मेरी मदद

अनिका ने आगे कहा- वह मेरे मुंह से तब उठा जब मैं लगभग बेहोश हो गई थी। जब मैं दूसरे कमरे में भागती तो वह दूसरी चाबी से कमरे का लॉक खोल देता और अंदर आ जाता। मैं बाहर भागती और सिक्यॉरिटी से मदद मांगती तो वो कुछ नहीं कर पाते थे। तब मैं रातभर बाथरूम में बैठकर रोने लगती थी। मेरे परिवार को अंदाजा भी नहीं था कि मुझ पर क्या बीत रही थी।

इन मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं अनिका

अनिका विक्रमन मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की एक शानदार एक्ट्रेस हैं। उनका जन्म बंगलुरु में गुआ था। अनिका ने कई मलायलम की सुपरहिट फिल्मों जैसे विशमकरन (2022), आईकेके (2021) और एंगा पट्टन सोथू (2021) में काम किया था। लोगों को उनकी एक्टिंग के साथ साथ उनकी खूबसूरती भी काफी पसंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+