Sofia Hayat: सोफिया हयात ने कहा-'मैं चाहे कुछ भी करूं मेरी मर्जी'
नई दिल्ली, 08 अप्रैल। साल 2016 में नन बनने का फैसला करके सबको चौंकाने वाली पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफिया हयात एक बार फिर से अपने एक बोल्ड बयान के कारण सुर्खियों में हैं। अपने ऊपर उठने वाले सवालों पर सोफिया ने एक लंबी सोशल मीडिया पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने कुछ चौंकाने वाली बातों का जिक्र किया है।

'मेरी बिकिनी की तस्वीरों के देखकर उन्हें डॉप कर दिया'
सोफिया ने लिखा है कि 'उनके नन बनने के बाद कई बड़े मीडिया हाउस ने उनका इंटरव्यू लिया और कई तरह के सवाल पूछे लेकिन फिर मेरी बिकिनी की तस्वीरों के देखकर उन्हें डॉप कर दिया। सोफिया ने साफ तौर पर लिखा है कि वो एक ऐसी महिला हैं, जिनका साल भर उत्पीड़न किया गया है।'

'मैं किसी की बातों की परवाह नहीं करती हूं'
उन्होंने आगे लिखा कि 'मैं किसी की बातों की परवाह नहीं करती हूं, मैं खुद से प्यार करती हूं। मैं चाहे कुछ भी पहनूं, ये मेरी मर्जी है। अब आप उसे जज करने लगते हैं तो ये आपकी दिक्कत है। आप किसी को लेकर जजमेंटल हो रहे हैं तो ये आपकी सोच और दिमाग की दिक्कत है। सामने वाले का इसमें कोई दोष नहीं है। ना मैं गॉडेस हूं, ना ही मदर गॉड हूं, कुछ लोग मेरी आध्यात्मिकता पर प्रश्न खड़े कर रहे हैं तो ये उनकी प्रॉब्लम हैं। मैं बिकिनी पहनूं, ना पहनूं या फिर पूरी तरह से नग्न हो जाऊं, वो सब मेरी प्योर अवस्था है, मेरा दिल-दिमाग एक बच्चे की तरह पावन है।'

' मैं काली हूं, सरस्वती हूं, मैं एक प्रकृति हूं'
उन्होंने आगे लिखा कि ' मैं काली हूं, सरस्वती हूं, मैं एक प्रकृति हूं लेकिन जो लोग ये बात नहीं समझते हैं, उनका मैं कुछ नहीं कर सकती हूं। आपको बता दें कि सोफिया हयात अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर विवादों में रहती हैं। वो बेबाकी से अपनी बात सोशल मीडिया पर कहने की वजह से वो अक्सर ट्रोल भी होती हैं। वो कभी हॉट योगा करके आलोचकों को बोलने का मौका देती हैं तो कभी बिकिनी के बारे में बातें करती हैं। 24 अप्रैल 2017 को सोफिया ने अपने मंगेतर व्लाद स्टेनेसकाऊ से शादी की थी, व्लाद रोमानिया के रहने वाले थे।'

'बदसलूकी करने का आरोप लगाया था'
सोफिया ने अपने अतरंग पलों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं लेकिन शादी के एक साल बाद जब उनका गर्भपात हुआ तो उन्होंने अपने पति को घर से बाहर निकाल दिया था। उन्होंने अपने पति पर चोरी करने का और उनके साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications