आदित्य रॉय कपूर की टी-शर्ट पहने दिखीं अनन्या पांडे, लेकिन हो गई बड़ी गलती, बार-बार की छिपाने की कोशिश
Ananya Pandey Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे हाल ही में कॉफी विद करण सीजन 8 में पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने अपने पास्ट और करंट रिलेशनशिप को लेकर कई राज खोले। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि उनका आदित्य रॉय कपूर के साथ कैसा रिश्ता है। इस बीच अनन्या पांडे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा पहना था जिसने फैंस का ध्यान खींचा।
हाल ही में अनन्या पांडे बांद्रा में स्पॉट हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस कैजुअल लुक में नजर आईं। उन्होंने ग्रे कलर की टी-शर्ट और डेनिम जींस कैरी की हुई थी। इस दौरान उनकी जीन्स में प्राइस टैग लटका हुआ था जिसे वह बार-बार छिपाने की कोशिश कर रही थीं। इतना ही नहीं उन्होंने जो टी-शर्ट कैरी की थी वह आदित्य रॉय कपूर की थी।

इससे पहले आदित्य रॉय कपूर को इस टीशर्ट के साथ स्पॉट किया जा चुका है। अनन्या और आदित्य को सेम टीशर्ट पहनते देख लोग इसे कपल गोल्स बता रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग अनन्या पांडे को ट्रोल कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि अनन्या को होश नहीं रहता वह क्या और कब पहन रही हैं।
अनन्या पांडे की वीडियो पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, प्राइस टैग लटक रहा है और इसे खबर ही नहीं है।' एक ने लिखा, 'ये आदित्य की टीशर्ट पहनकर आ गई कुछ तो गड़बड़ है।' हालांकि कुछ फैंस ने इसे लव बर्ड्स बताया। एक फैन ने लिखा, 'वह बेहद क्यूट लग रही है।'
अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनको आखिरी बार आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में देखा गया था। जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कारोबार किया। इसके बाद एक्ट्रेस जल्द ही अगली फिल्म खो गए हम कहां में नजर आएंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications