पल-पल में बदलता है अनन्या पांडे का मूड, फोटो शेयर कर बताया ये टॉप सीक्रेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपनी अलग-अलग तस्वीरों का कोलाज शेयर कर बताया है कि कैसे उनका पल-पल में मूड बदलता है।

मुंबई, 1 अगस्त: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांड अपनी आने वाली फिल्म लाइगर को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस लगातार फिल्म का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इसके अलावा अनन्या सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी अलग-अलग तस्वीरों का कोलाज बनाकर शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि, कैसे पल-पल में उनका मूड बदलता है।

पल पल बदलता है अनन्या पांडे का मूड

पल पल बदलता है अनन्या पांडे का मूड

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने कुछ देर पहले इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस की क्यूटनेस ने लाखों फैंस को उनका दीवाना कर दिया। एक्ट्रेस ने लेटेस्ट फोटोज में अपने अलग-अलग मूड में तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। कभी चेहरे पर हल्की सी मुस्कान तो कभी सोचती हुई, कभी सपना देखती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस की क्यूटनेस को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

अनन्या ने बताया ये टॉप सीक्रेट

अनन्या पांडे ने इन तस्वीरों में ब्लू जींस के साथ ग्रीन क्रॉप टॉप पहना हुआ है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'मेरा अगले 6 मिनट में मूड बदल जाता है #Liger25thAugust'. अनन्या पांडे की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अनन्या पांडे क्यूट फेस एक्प्ररेशन ने लाखों फैंस को दीवाना कर दिया है। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर कईं तरह के कमेंट करते हुई नजर आ रहे हैं।

फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

अनन्या पांडे की तस्वीरों की फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत ही खूबसूरत', वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा 'आप काफी क्यूट हैं'। इसके अलावा कईं फैंस ने उनके पोस्ट पर दिल के इमोजी भी डाले। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी अनन्या पांडे की तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, उद्यमी भावना पांडे ने लिखा, "मैं इसके लिए वाउच कर सकती हूं।"

अनन्या पांडे की 'लाइगर' इस दिन होगी रिलीज

अनन्या पांडे की 'लाइगर' इस दिन होगी रिलीज

अनन्या पांडे जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म लाइगर में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ विजय देवरकोंडा भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव भी दिखाई देंगे। पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

अनन्या पांडे की फिल्में

अनन्या पांडे की फिल्में

बता दें कि, अनन्या पांडे ने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म स्टुडेंट ऑफ द इयर 2 से किया था। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को फिल्मफेयर पुरस्कार से भी नवाजा गया था। इसके अलावा उन्हें फिल्म पीली, पति पत्नी और वो, गहराइयां में भी देखा गया। अब देखना होगा कि एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म लाइगर में फैंस का दिल जीतने में कामयाब होती हैं या फिर नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+