बहुत अंधविश्वासी हैं अनन्या पांडे, गंदी नजर से बचने के लिए एक्ट्रेस करती हैं ऐसा काम
Ananya Pandey: अनन्या पांडे की फिल्म 'सीटीआरएल' नेटफ्लिक्स पर 4 अक्तूबर को रिलीज हो चुकी है। अनन्या पांडे ने फिल्म के सिलसिले में दिये इंटरव्यू में कई तरह के खुलासे किये हैं। कुछ ऐसी बातें एक्ट्रेस ने बताई हैं, जो काफी चौंकाने वाली हैं। इस दौरान अनन्या ने बताया कि वे कितनी अंधविश्वासी हैं।
अनन्या पांडे ने एक इंटरव्यू में ये बात कहा कि वे हर हफ्ते अपनी बाई से अपनी नजर उतरवाती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि मैं हर हफ्ते अपनी बाई से नजर उतरवाती हैं। अनन्या का ये खुलासा हर किसी को हैरान कर रहा है

एक्ट्रेस ने कहा कि मिर्ची अगर स्मेल करती है तो इसका मतलब होता है कि नजर लगी है। इसके साथ ही अगर मिर्ची तेजी से आग में जलने लगती है तो भी नजर लगी है। अगर मिर्ची नहीं स्मैल करती है तो इसका मतलब कि नजर नहीं लगी हुई है। मुझे मिर्च और नजर लगने के पीछे का साइंस नहीं मालूम है मगर नजर तो लगी ही है।
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं जब भी बाहर निकलती हूं तो मेरी मां मेरे कान के पीछे काला टीका लगाती हैं। इसको देखकर लोगों को लगता है कि मैं नहाई नहीं हूं या फिर मेरे कान के पीछे कुछ गंदा लगा हुआ है।
अनन्या पांडे की फिल्म सीटीआरएल फिल्म एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऐप पर आधारित है, जो किसी भी इंसान को बर्बाद कर देता है। इसपर बेस्ड है। फिल्म 4 अक्तूबर 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में अनन्या पांडे, विहान समत और देविका वत्स लीड रोल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications