अनन्या पांडे ने पहनी बॉयफ्रेंड के नाम की टी-शर्ट, इस तरह लिखा था नाम, फैंस बोले-'अब तो शादी पक्की'

Ananya Pandey Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस का नाम लगातार अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को अब तक कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका लेकिन इसके बावजूद दोनों इस रिश्ते को दोस्ती बताते हैं।

वहीं एक बार फिर अनन्या और आदित्य के रिलेशनशिप की चर्चाएं शुरू हो गई। हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस हमेशा की तरह अपने कैजुअल लुक में नजर आईं। वायरल वीडियो में सबसे ज्यादा एक्ट्रेस की टी-शर्ट ने फैंस का ध्यान खींचा। दरअसल इस टीशर्ट में हिंदी में 'कपूर' लिखा था और ऐसे में हर कोई उनका नाम आदित्य रॉय कपूर से जोड़ने लगा।

Ananya Pandey

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अनन्या पांडे ने ऑल-पिंक आउटफिट कैरी किया हुआ है। वह जैसे ही अपनी कार से बाहर निकलती हैं तो हर किसी का ध्यान उनकी टी-शर्ट पर जाता है। जिसमें उनके बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर का सरनेम कपूर लिखा हुआ है। हालांकि ये नाम डिजाइनर ध्रुव कपूर के लेबल का लोगो है। लेकिन लोग इसे उनके बॉयफ्रेंड से जोड़ रहे हैं।

अनन्या पांडे की वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट्स की बाढ़ आ गई। लोगों ने उन्हें आदित्य के नाम से ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'माथे पर भी आदित्य के नाम का टैटू बनवा लेना चाहिए था. वैसे भी अनन्या को काम ही क्या है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये आदित्य की दुल्हन बनने के लिए कुछ ज्यादा ही बेताब है'। यहां देखें वायरल वीडियो

अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में देखा गया था। इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया। इसके अलावा उन्होंने फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में कैमिया किया था। इसके बाद एक्ट्रेस अब अपनी अगली फिल्म खो गए हम कहां में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+