Ananya Pandey: अनन्या पांडे की फोटो के चक्कर में सरेआम गिरा पैपराजी, देखकर एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन
अनन्या पांडे ने बीती रात अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान अचानक पैपराजी फोटोज लेते वक्त गिर जाता है।
Ananya Pandey Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने बेहद कम उम्र में पॉपुलैरिटी हासिल कर ली। एक्ट्रेस बी टाउन की सबसे पसंदीदा स्टार किड्स में से एक हैं। बीती रात 30 अक्टूबर 2022 को उन्होंने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान वह एक पिंक शेड की वन पीस ड्रेस में नजर आईं। जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। इस बीच एक्ट्रेस के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक वीडियो सामने आई है। जिसमें पैपराजी उनकी फोटो लेते वक्त अचानक गिर गया।

अनन्या पांडे की वायरल वीडियो
अनन्या पांडे अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उनकी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुई। दरअसल एक्ट्रेस अपनी कार में बैठने के लिए जा रही होती हैं कि तभी पैपराजी उनकी फोटो और वीडियो लेने लगते हैं। लेकिन इस दौरान एक पैपराजी इस धक्का-मुक्की के बीच उनकी फोटो लेते हुए गिर जाता है।

फोटो क्लिक कर धड़ाम से गिरा पैपराजी
अनन्या पांडे की इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक्ट्रेस आगे बढ़ती हैं और सभी पैपराजी उनकी फोटोज क्लिक करने में जुट जाते हैं। तभी एक पैपराजी फोटो क्लिक करते हुए गिर जाता है। जिसके बाद अनन्या उन्हें कहती हैं कि, 'अरे संभलकर संभलकर'। इस दौरान एक्ट्रेस का ड्राइवर आता है और पैपराजी को हाथ देकर उठाता है। हालांकि अनन्या ने भी उनको मदद का ऑफर दिया था। जब पैपराजी उठते हैं तो अनन्या पांडे चिंता जाहिर करते हुए कहते हैं कि, 'ठीक हो ना'।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
अनन्या पांडे की ये वीडियो विरल भयाने ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम में शेयर की है। एक्ट्रेस का ये व्यवहार देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'अनन्या पांडे बहुत ही प्यारी हैं'। दूसरे ने लिखा, ''मुझे उसका एट्टीट्यूड अच्छा लगा।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, "पैपराजी के लिए अनन्या काफी फिकरमंद हैं"।

अनन्या पांडे ने सेलिब्रेट किया बर्थडे
आपको बता दें कि 30 अक्टूबर 2022 को अनन्या पांडे ने अपना 24वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सभी बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें अलग अंदाज में बधाई दी। यहां तक कि उनकी बेस्ट फ्रेंड शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी एक्ट्रेस के लिए एक खास तोहफा भेजकर अनन्या के स्पेशल डे को और भी स्पेशल बना दिया।

अनन्या पांडे का वर्कफ्रंट
अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उन्हें विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म लाइगर में देखा गया था। हालांकि दोनों की बेहतरीन कैमिस्ट्री के बावजूद फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई। अब अनन्या पांडे अगले साल 2023 में आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में नजर आएंगी। जिसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications