आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का कंफर्म हुआ रिलेशनशिप! कपल की वायरल हो रही अनसीन फोटो

Aditya Roy Kapur Ananya Pandey: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन भले ही 3 मार्च को खत्म हो गया लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार इस सेलिब्रेशन की फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं। इस बीच बॉलीवुड के रूमर्ड कपल आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे की एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई जिसे देख उनके फैंस भी खुशी से झूम उठे।

हर तरफ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वे़डिंग फंक्शन की तस्वीरें छाई हुई हैं। जिसमें तमाम बॉलीवुड के सितारों के अलावा विदेश की कई बड़ी हस्तियों ने भी हिस्सा लिया। अब इस बीच बॉलीवुड के नए लव बर्ड्स आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे की अनसीन तस्वीर चर्चा में हैं। इस फोटो में अनन्या एक्टर की बाहों में नजर आईं।

Ananya Pandey

वायरल हो रही इस फोटो में देखा जा सकता है कि आदित्य के राइट साइड उनके बेस्ट फ्रेंड रणबीर कपूर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। थम्स अप करके पोज दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आदित्य की बाहों में अनन्या पांडे लिपटी हुई नजर आ रही हैं। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि रणबीर कपूर ने कपल के रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। वहीं फोटो में अनन्या की खुशी भी सातवें आसमान पर है। ऐसा लग रहा है दोनों एकसाथ काफी खुश हैं।

बता दें कि, आदित्य या अनन्या की तरफ से अब तक रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया गया है। लेकिन दोनों अब खुलकर मीडिया के सामने आते हैं। यहां तक कि दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया है। खैर दोनों अपने रिश्ते पर कब मुहर लगाएंगे इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।

बता दें कि, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी का प्री-वेडिंग फंक्शन 1 मार्च को शुरू हुआ था जो कि 3 मार्च तक चला। इस सेलिब्रेशन में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान जैसे बड़े स्टार्स के अलावा क्रिकेटर जगत से सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, रोहित शर्मा, जहीन खान शामिल हुए थे। साथ ही बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग और रिहाना जैसे विदेश की बड़ी हस्तियों भी इसमें शामिल हुईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+