क्या इस एक्टर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं अनन्या पांडे? पापा चंकी पांडे ने लगाया ठप्पा!

Ananya Pandey Marriage: चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, और आज उनकी गिनती सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में होती है। अनन्या की निजी जिंदगी की बात करें तो लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं।

हालांकि, उन्होंने कभी भी रिश्ते में होने की बात को स्वीकार या अस्वीकार नहीं किया। अब इस एक्ट्रेस की शादी को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है। दरअसल, चंकी पांडे ने एक पोस्ट को लाइक करके मामले को हवा दे दी है। जिसके बाद से फैंस अनुमान लगाने लगे कि अनन्या और आदित्य रॉय कपूर साल 2024 में ही शादी कर सकते हैं।

Ananya Pandey

दरअसल, Redditor नाम के एक यूजर ने अनन्या पांडे के एक फैन पेज से एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें कपल की एक तस्वीर थी और कैप्शन में लिखा कि, रूमर्ड कपल की 2024 में शादी। इसके बाद क्या था पोस्ट पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन और लाइक की बाढ़ आ गई।

पोस्ट में शेयर तस्वीरें फिल्म मैरी क्रिसमस की स्क्रीनिंग में कथित लवबर्ड्स की उपस्थिति की थीं, लेकिन जिस बात ने सबका ध्यान खींचा वह थे अनन्या के पिता चंकी पांडे, जिन्होंने पोस्ट को लाइक किया, जिसने कई लोगों को ये सोचने के लिए हैरान कर दिया कि क्या कथित जोड़ी वास्तव में जल्द ही शादी करने जा रही है। हालांकि, दोनों की शादी को लेकर अभी भी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

बताते चलें कि लंबे समय से अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर रिलेशनशिप में हैं। दोनों के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। कई बार दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। अनन्या और आदित्य रॉय कपूर फैंस को रिलेशनशिप गोल्स देते रहते हैं। हालांकि अब दोनों की शादी का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+