जब अनन्या पांडे ने बॉयफ्रेंड को किए थे 75 बार कॉल, नहीं उठाने पर की ऐसी हरकत, कहा- 'मुझे स्पेस देना पसंद...'

Ananya Panday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ स्पॉट होती हैं। जिसकी वजह से दोनों अपनी डेटिंग को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं।

पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का ब्रेकअप हो गया। हालांकि दोनों ने कभी ना तो इस रिश्ते की पुष्टि की और ना ही ब्रेकअप की खबरों पर कोई रिएक्शन दिया। इस बीच अनन्या का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया कि बॉयफ्रेंड को 50 से 75 बार उन्होंने कॉल किया था।

ananya pandey

दरअसल, नेहा धूपिया के पॉडकास्ट में अनन्या पांडे ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि, एक समय पर अपने बॉयफ्रेंड को 50 से 75 कॉल किए थे क्योंकि वह कॉल का जवाब नहीं दे रहा था। लेकिन इसके बावजूद एक्ट्रेस बार-बार उसे कॉल मिलाती रही।

अनन्या पांडे ने कहा कि, 'मेरा पार्टनर मेरा कॉल उठा नहीं कर रहा था, तो मैंने उसे लगातार 50 से 75 बार कॉल किया। मेरे साथ एक बहुत बड़ी दिक्कत है कि मैं उन लोगों में से हूं, जिन्हें किसी भी समस्या का हल उसी समय पर चाहिए होता है। मुझे लोगों को स्पेस देना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। मुझे जानती हूं कि ये अच्छी आदत नहीं है, लेकिन मैं चाहकर भी लोगों को स्पेस नहीं दे पाती। मैं बहुत जल्दी मूव ऑन कर लेती हूं। कुछ देर के लिए हो सकता है कि मैं खूब रोऊं और अचानक मैं ठीक भी हो जाती हीं। मुझे बस ड्रामेटिक होना होता है।'

इस शो के दौरान अनन्या पांडे ने आदित्य रॉय कपूर को अपना खास दोस्त बताया था। रिपोर्ट्स की मानें तो, आदित्य और अनन्या पिछले दो साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों को कई बार डिनर डेट और वेकेशन पर स्पॉट किया गया है। लेकिन पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों अब अलग हो गए हैं। हालांकि सच्चाई क्या है इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+