रणबीर कपूर का है प्राइवेट सोशल मीडिया अकाउंट, अनन्या पांडे करना चाहती हैं हैक, हैरान कर देगी वजह

Ananya Panday Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'CTRL' को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटी हैं। हाल ही में अनन्या पांडे ने अपनी एक इच्छा जाहिर की जिसका कनेक्शन रणबीर कपूर से है।

इंस्टैंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में अनन्या पांडे ने खुलासा किया कि रणबीर कपूर अपना प्राइवेट सोशल मीडिया अकाउंट चलाते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी इच्छा बताते हुए कहा कि वह रणबीर का 'प्राइवेट' सोशल मीडिया अकाउंट को हैक करना चाहती हैं!

Ananya Pandey

अनन्या पांडे जानना चाहती हैं कि आखिर रणबीर कपूर किसे फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं रणबीर के प्राइवेट अकाउंट को हैक करना चाहती हूं ताकि देख सकूं कि वह किसे स्टॉक कर रहा है और किसे फॉलो कर रहा है। मुझे नहीं पता कि उनका अकाउंट क्या है, लेकिन मुझे पता है कि उनके पास एक है। वह फेक अकाउंट के साथ क्या कर रहे हैं?"

अनन्या ने ये भी बताया कि जब उनकी मां भावना पांडे को पता चला कि उन्होंने चुपके से एक फेसबुक अकाउंट बनाया था, तो वह बहुत गुस्सा हो गईं। किसी भी प्रोटेक्टिव मां की तरह, भावना ने जल्दी से अनन्या का अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया, जिससे वह कई सालों तक उस पर नहीं जा सकीं जब तक कि वह उस उम्र में नहीं पहुंच गईं।

अनन्या ने ये भी बताया कि उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले ही अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बना लिया था। जो कि पहले काफी वक्त तक प्राइवेट था। उन्होंने इस प्लेटफॉर्म का आनंद लेने की बात कही और बताया कि वह इसे बहुत गंभीरता से नहीं लेती हैं।

बता दें कि, अनन्या पांडे ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू किया था। हालांकि शुरू में उन्हें एक्टिंग और नेपोटिज्म को लेकर काफी ट्रोल किया गया। लेकिन अब फैंस उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करने लगे हैं। अब अनन्या पांडे की फिल्म 'CTRL' ओटीटी पर 4 अक्टूबर 2024 को रिलीज हो चुकी है। जिसे फैंस की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: Ananya Panday: गिल को लगाया गले, पंड्या के साथ किया डांस, अब इस क्रिकेटर को बताया अपना क्रश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+