ड्रग्स केस के बाद अनन्या पांडे की पहला पोस्ट, बिल्कुल बदली हुई दिखीं, कार से वीडियो शेयर कर कही ये बात
मुंबई, 16 नवंबर: एक्ट्रेस अनन्या पांडे के लिए हाल का समय काफी मुश्किल भरा रहा है। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में एनसीबी ने उनसे बीते दिनों कई बार पूछताछ की है। ऐसे में ना सिर्फ अनन्या की शूटिंग पर इसका असर हुआ बल्कि उन्होंने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली थी। हालांकि अब वो सामान्य जिंदगी की तरफ लौटती दिख रही हैं। ड्रग्स केस में नाम सामने आने के बाद पहली बार वो इंस्टा पर आई हैं और अपना एक वीडियो शेयर किया है।

रेनबो वीडियो किया शेयर
पिछले कुछ हफ्तों में मुश्किल समय का सामना करने के बाद अनन्या अब पॉजिटिविटी की ओर देख रही हैं। उनका शेयर किया गया वीडियो यही दिखाया है। उन्होंने एक पॉजिटिव वीडियो शेयर किया है, इसमें अनन्या गाड़ी में बैठी हैं। वो बाहर की ओर इशारा करते हुए इंद्रधनुष को दिखा रही हैं। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा है- हल्की बारिश के बिना आपके पास इंद्रधनुष नहीं हो सकता है।

करीब एक महीने के बाद पोस्ट
अनन्या की इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किया है। ड्रग्स केस को लेकर भी कई फैंस ने कमेंट किए हैं। अनन्या ने अपना पिछला पोस्ट 19 अक्टूबर को किया था। इसके दो दिन बाद ही उनको एनसीबी ने तलब कर लिया था। चार बार उनसे पूछताछ हुई थी, ऐसे में करीब एक महीने के बाद उन्होंने कोई पोस्ट की है। रेनबो दिखाते हुए उन्होंने एक तरह से सब टीक होने का इशारा किया है।
अमेरिका में कर रही शूटिंग
अनन्या पांडे इन दिनों विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म लिगर की शूटिंग के लिए अमेरिका में हैं। इस फिल्म में रोनित रॉय, राम्या कृष्णन, विशु रेड्डी, अली, मकरंद देशपांडे और गेटअप श्रीनु भी दिखेंगे। इस फिल्म को तेलुगु और हिंदी भाषा में बनाया जा रहा है। लीगर को इसी साल रिलीज होना था लेकिन लेकिन वजहों से इसकी रिलीज को टालना पड़ा है।

ड्रग्स केस में नाम के बाद रही चर्चा
अनन्या पांडे अक्टूबर में अचानक सुर्खियां में आ गई थीं, जब एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने क्रूज जहाज पर ड्रग पार्टी के मामले में उनको तलब किया था। इसी मामले में शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी हुई थी और वो करीब एक महीने तक जेल में रहे थे। अनन्या से भी कई दफा पूछताछ हुई।












Click it and Unblock the Notifications