हार्दिक पांड्या संग अनन्या पांडे की हुई अफेयर की चर्चा, अब शादी को लेकर बोलीं-'मैं 3 बार करूंगी'
Ananya Panday Marriage Plans: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप के बाद अनन्या पांडे का नाम भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ जोड़ा जा रहा है।
हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अनन्या पांडे ने जमकर मस्ती की। शादी में एक्ट्रेस ने हार्दिक पांड्या के साथ खूब डांस किया जिसके बाद दोनों के अफेयर की हर तरफ चर्चा होने लगी। अब हार्दिक पांड्या के साथ नाम जुड़ने के बाद अनन्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

अनन्या पांडे का एक पुराना वीडियो काफी चर्चा में हैं। जिसमें एक्ट्रेस ने अपने वेडिंग प्लान्स का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि वह एक नहीं बल्कि 3 बार शादी करेंगी। क्लिप 'फैबुलस लाइफ्स ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स' के सेकेंड सीजन की है। जिसमें चंकी पांडे और भावना पांडे शादी की 25वीं सालगिरह पर फिर से शादी करने की बात कर रहे हैं।
वीडियो में शनाया कहती हैं कि, 'मुझे लगता है कि तुम्हारी सबसे पहले शादी होगी।' अनन्या पांडे इसके जवाब में कहती हैं कि, 'मैं उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।' इसके बाद जब शनाया कहती हैं कि, वह चाहती हैं कि उनकी ट्रेढिशनल वेडिंग हो। इस पर अनन्या ने कहा कि, 'हां मैं भी। मुझे 3 बार शादी करनी है और कई सारे फंक्शन भी करने हैं।'
रिपोर्ट्स की मानें तो, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने 2 साल तक एक दूसरे को डेट किया। दोनों को कई बार साथ में वेकेशन पर देखा गया। इसके अलावा अनन्या और आदित्य डेट नाइट पर कई बार स्पॉट हुए। लेकिन बीते कुछ दिनों से खबर आ रही है कि अब दोनों अलग हो चुके हैं। हालांकि अभी तक अनन्या और आदित्य ने इन खबरों की कोई पुष्टि नहीं की।
अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म खो गए हम कहां में देखा गया था। फिल्म को फैंस की तरफ से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। अब एक्ट्रेस जल्द ही अपनी अगली फिल्म शंकरा में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications