अनन्या पांडे को गौरी खान से मिला बेहद खास गिफ्ट, सोशल यूजर्स ने भी माना- 'है तो स्पेशल'
मुंबई, 12 जनवरी: एक्ट्रेस अनन्या पांडे को फिल्म प्रोड्यूसर और डिजाइनर गौरी खान से एक बेहद खास तोहफा मिला है। जिसे पाकर अनन्या बेहद खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए इस गिफ्ट के मिलने का जिक्र किया है और गौरी को शुक्रिया कहा है। दरअसल, गौरी खान ने एक यूनिक आर्टवर्क अनन्या को गिफ्ट किया है।

इंस्टा पर शेयर की गिफ्ट की फोटो
अनन्या पांडे ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दो बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए बताया है कि शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने उनको ये यूनिक आर्टवर्क तोहफे में दिया है। इस आर्टवर्क में एक फीमेल हेड स्ट्रक्चर है। जिसमें अलग-अलग रंगों से अनन्या की फेवरेट हॉलीवुड फिल्मों के नाम लिखे हैं।

अनन्या बोलीं- थैंक्यू आंटी
फोटो शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा है- मेरे लिए इसे बनाने का बहुत शुक्रिया गौरी आंटी,। मुझे ये बहुत ही प्यारा लगा। अनन्या पांडे ने इसके साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस गिफ्ट को पाकर अनन्या तो खुश है हीं, सोशल यूजर्स का ध्यान भी ये खींच रहा है। कई सोशल यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा है कि ये वाकई कुछ स्पेशल लग रहा है।

शाहरुख के परिवार के काफी करीब हैं अनन्या
चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे की शाहरुख खान के परिवार से काफी करीबी है। अनन्या शाहरुख के बेटे आर्यन खान और बेटी सुहाना खान की बचपन की दोस्त हैं। वही गौरी खान और शाहरुख से भी उनकी काफी बनती है। अनन्या अक्सर ही सुहाना और आर्यन के साथ नजर भी आती हैं।
आमिर खान की बेटी आइरा रख रही हैं 15 दिन के व्रत, खुद बताई इस फैसले की वजह

गहराईयां में नजर आएंगी अनन्या
स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2, पति पत्नी और वो जैसी फिल्मों काम कर चुकीं अनन्या पांडे इन दिनों गहराईयां में काम कर रही हैं। इस फिल्म में वह सिद्धांत चतुर्वेदी और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगी। विजय देवरकोंडा के साथ 'लाइगर' नाम की फिल्म में भी अनन्या काम कर रही हैं। हाल ही में फिल्म लिगर का टीजर रिलीज हुआ है, जिसे काफी पसंद किया गया।












Click it and Unblock the Notifications