आमिर खान की बेटी आइरा रख रही हैं 15 दिन के व्रत, खुद बताई इस फैसले की वजह
मुंबई, 12 जनवरी: बॉलीवुड के स्टार एक्टर आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आइरा खान किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। बीते कुछ समय में मानसिक स्वास्थ्य पर बात करने और अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली आइरा ने अब बताया है कि वो व्रत रख रही हैं। आइरा ने 15 दिन तक व्रत रखने का फैसला लिया है। उनके इस फैसले की वजह उनकी सेहत है।

15 दिनों के लिए व्रत रख रही हूं
आइरा ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि वे 15 दिनों के लिए व्रत रख रही हैं। इसकी वजह उन्होंने अपना वजन बढ़ जाना बताया है। वजन बढ़ने से परेशान आइरा ने फैसला लिया है कि वो व्रत रखेगीं ताकि वजन कम कर सकें। कई और बातें भी आइरा ने अपने बारे में सोशल मीडिया पर लिखी हैं।

ब्वॉयफ्रेंड के साथ तस्वीर की शेयर
आइरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नुपूर शिखरे के साथ इंस्टा पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- मैंने 15 दिनों के लिए फास्ट रखा है, वजन घटाने के लिए मैंने ये किया है। बीते 4-5 साल में मैं अपनी लाइफ में बहुत एक्टिव नहीं रही। इन 4-5 सालों से मैं इनएक्टिव हो गई हूं तो मेरा 20 किलो बढ़ गया है। अब मैंने इसे कम करने का फैसला लिया है।

अब जिंदगी में लय लौट रही है
आइरा ने आगे लिखा है- जिंदगी में अब मुझे एक लय मिली है तो मैं इसे कायम रखना चाहती हूं। मैंने कुछ अच्छी चीजें सेल्फ वर्क डिपार्टमेंट और जीवन को लेकर सीखीं, जिन्हें मैं शेयर कर रही हूं। उनमें से बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिन्हें मुझे इस साल खुद शुरू करने की जरूरत है।

डिप्रेशन पर बात कर आई थीं चर्चा में
आइरा करीब दो साल पहले तब अचानक चर्चा में आ गई थीं, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने डिप्रेशन को लेकर बात की थी। आइरा ने वीडियो शेयर कर बताया था कि वो करीब चार साल से डिप्रेशन में हैं और दवाएं ले रही हैं। उनके खुलकर मानसिक स्वास्थ्य पर बात करने को काफी सराहा गया था।

अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में रही हैं आइरा
आइरा खान फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। आइरा अक्सर उनके साथ तस्वीरें पोस्ट करती हैं और खुलकर रिलेशन पर बात करती हैं। नुपूर उनके पिता आमिर खान के फिटनेस ट्रेनर भी रहे हैं। आइरा के उनके रिश्ते की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रहती है।












Click it and Unblock the Notifications