अनन्या पांडे बन गईं मौसी, कजिन बहन अलाना ने दिया बेटे को जन्म, खुशी से झूम उठीं एक्ट्रेस
Alanna Panday Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अब मौसी बन गई हैं। एक्ट्रेस की कजिन अलाना पांडे ने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने अपने पति आइवर मैक्रे और बेटे के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को झलक दिखाई।
बता दें कि, अलाना पांडे की शादी पिछले साल मार्च 2023 को हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज साझा की थी। अब इस कपल ने अपने बच्चे का स्वागत किया है। अलाना ने सोमवार को एक वीडियो शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने अपने बेटे का चेहरा भी फैंस को दिखा दिया है।

अलाना ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'हमारा लिटिल एंजेल यहां है।' इस दौरान अलाना अपने प्यारे से बेटे को गोद लिए नजर आईं। मम्मी-पापा बने अलाना और आइवर मैक्रे ने सोमवार घोषणा की कि उन्हें एक बेटा हुआ है। अब मौसी बनी अनन्या ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इस पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा, 'मेरा खूबसूरत बच्चा भांजा यहां है।'
इसके अलावा अलाना की वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है। आलिया कश्यप ने लिखा- 'ओह माई गॉड. आप दोनों को बधाई।' वहीं एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'बेबी बॉय अपनी प्यारी मां की तरह लग रहा है।' फिलहाल अलाना पांडे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि, इससे पहले अलाना पांडे का बेबी शॉवर हुआ था। जिसमें अनन्या पांडे के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अलाना पांडे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम में उनके 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अलाना अब जल्द ही ओटीटी में डेब्यू करने वाली हैं। वह करण जौहर की अपकमिंग अमेजन प्राइम सीरीज 'द ट्राइब' में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications