धनतेरस पर अनन्या पांडे ने खरीदा अपना आलीशान फ्लैट, दरवाजे पर फोड़ा नारियल और ऐसे की पूजा-पाठ
Ananya Panday New House: गत 10 नवंबर 2023 (शुक्रवार) को देशभर में बड़ी ही धूमधाम से धनतेरस का त्योहार मनाया गया। धनतेरस को दिवाली के दो दिन पहले मनाया जाता है। आम लोगों सो लेकर कई बॉलीवुड हस्तियों ने इस दिन अपने घरों में पूजा की तो वहीं कुछ लोग दूसरों के पूजा में शामिल भी हुए। लोगों ने इस खास दिन पर सोना-चांदी के आभूषणों से लेकर बर्तनों तक की जमकर खरीदारी की। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी धनतेरस के खास अवसर पर अपने नए घर के बारे में लोगों को बताया।
अनन्या पांडे ने खरीदा आलीशान फ्लैट
आपको बता दें कि धनतेरस के खास मौके पर लोग सोना-चांदी की खरीदारी करने से लेकर कोई भी नया सामान खरीदना पसंद करते हैं। कहते हैं कि इस दिन नया सामान खरीदना और उसकी पूजा करना शुभ होता है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी उस खास दिन पर अपने नए फ्लैट में पूजा का आयोजन किया था और इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को बताया कि उन्होंने मुंबई में अपना एक नया और आलीशान फ्लैट खरीद लिया है।

अनन्या पांडे ने धनतेरस पर खरीदा घर
अनन्या पांडे ने पूजा करते हुए अपने नए घर की झलकियां शेयर की हैं और अपने फैंस के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है। उन्होंने अपने नए घर के दरवाजे पर नारियल फोड़ते हुए एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। गत 10 नवंबर 2023 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनन्या पांडे ने एक तस्वीर और एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने घर पर धनतेरस की पूजा करती नजर आ रही हैं।
नए घर के दरवाजे पर फोड़ा नारियल, की पूजा-पाठ
पहली तस्वीर में अनन्या पांडे को कैमरे के सामने पोज देते हुए पूजा करते हुए देखा जा सकता है। वहीं दूसरी तस्वीर में वो अपने घर में एंट्री करते समय नारियल फोड़ने की रस्म निभाते हुए दिखाई दे रही हैं। फोटोज शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा है- मेरा अपना घर, नई शुरुआत के लिए आप सभी के प्यार और अच्छे वाइब्स की जरूरत है .. हैप्पी धनतेरस। उनका ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक अनन्या पांडे के इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
लोगों ने अनन्या पांडे को दी नए घर की बधाई
अनन्या पांडे के इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए उनकी खास दोस्त शनाया कपूर ने लाल दिल वाला इमोजी सेंड किया है। वहीं बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने कमेंट करते हुए लिखा है- वाह, बधाई हो अनन्या। अनन्या के फैंस भी उन्हें नए घर की जमकर बधाई दे रहे हैं। अनन्या पांडे हाल ही में अपनी दोस्त सारा अली खान के साथ मिलकर करण जौहर के फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण 8' में पहुंची थीं। शो में दोनों ने ढेर सारी बातें कीं। उन्होंने आदित्य रॉय कपूर और शुभमन गिल के बारे में भी खुलकर बातें कीं।












Click it and Unblock the Notifications