बॉलीवुड पर राज करने के लिए अनन्या पांडे ने बीच में छोड़ी पढ़ाई, आज हैं करोड़ों की मालकिन, जानें उनकी कमाई

Ananya Panday Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने ग्लैमरस लुक के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए काफी मशहूर हैं। वह अपना एक अलग स्टाइल स्टेटमेंट कैरी करती हैं। इसके अलावा लोगों को उनका चुलबुलापन भी काफी पसंद आता है। उन्होंने अब तक कई फिल्मों में काम किया है लेकिन लोगों को उनकी एक्टिंग कुछ खास नहीं लगती है। कई बार तो वह अपने बर्ताव और एक्टिंग के चलते ट्रोल भी हुई हैं।

अनन्या पांडे का 25वां जन्मदिन
अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। आपको बता दें कि अनन्या पांडे को बचपन से ही बॉलीवुड एक्ट्रेस बनना था। वह काफी छोटी उम्र से ही एक्टिंग करना चाहती थीं। ऐसे में उन्होंने फिल्मों के लिए पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। आज अनन्या पांडे अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस अवसर पर जानते हैं अनन्या पांडे की पढ़ाई, कुल संपत्ति और कमाई के बारे में।

Ananya Panday

अनन्या पांडे ने बीच में छोड़ी पढ़ाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनन्या पांडे मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई करती थीं। स्कूल की पढ़ाई के बाद अनन्या पांडे ने लॉस एंजेलिस स्थित कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। अनन्या पांडे ने ग्रेजुएशन के बाद पढ़ाई छोड़कर फिल्मी करियर पर फोकस करना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार अनन्या पांडे ने साल 2019 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

अनन्या पांडे की कुल संपत्ति
आपको बता दें कि अनन्या पांडे बॉलीवुड क शानदार एक्टर चंकी पांडे की ड़ी बेटी हैं। आपक बता दें कि अनन्या पांडे बहुत ही कम समय में सक्सेसफुल एक्ट्रेस बन गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनन्या पांडे करीब 72 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति की मालकिन हैं। अनन्या एक फिल्म के लिए 3 से 5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। अनन्या सिर्फ फिल्मों से ही नहीं वह कई ब्रांड्स की एंडोर्समेंट भी करती हैं जिससे उनकी मोटी कमाई होती है।

अनन्या पांडे का कार कलेक्शन
अनन्या पांडे मांडलिंग और सोशल मीडिया से भी बहुत अच्छी कमाई करती हैं। अनन्या को महंगी और लग्जीरियस गड़ियों का भी शौक है। उनके पास बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज (1.4 करोड़ रुपए), रेंज रोवर स्पोर्ट (1.3 करोड़ रुपए), मर्सिडीज ई-क्लास (65 लाख रुपए) और स्कोडा कोडिएक (34 लाख रुपए) जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+