एक ज्योतिषी ने पापा से कहा था कि मैं अक्षय कुमार से शादी करूंगी और लेखक बनूंगी- ट्विंकल खन्ना ने किया खुलासा
एक शो मैं जैकी श्रॉफ के साथ बातचीत में एक्टर-लेखक ट्विंकल खन्ना ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। ट्विकल खन्ना ने कहा कि उनके पिता के ज्योतिषी ने पिता से उनसे कहा था कि वह अक्षय कुमार से शादी करेंगी।
मुंबई, 26 दिसंबर। एक शो मैं जैकी श्रॉफ के साथ बातचीत में एक्टर-लेखक ट्विंकल खन्ना ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। ट्विकल खन्ना ने कहा कि उनके पिता के ज्योतिषी ने पिता से उनसे कहा था कि वह अक्षय कुमार से शादी करेंगी और देखिए ज्योतिष की बात सही साबित हुई। आज अक्षय और ट्विंकल पति-पत्नी हैं। बता दें कि ट्विंकल खन्ना दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी हैं।

ज्योतिष का मजाक बनाने को लेकर हो रही थी चर्चा
ट्विंकल इंडिया यू-ट्यूब चैनल पर जैकी श्रॉफ के साथ इंटरव्यू में ट्विंकल ने इस बात का खुलासा किया है। दरअसल दोनों इस बात को लेकर बातचीत कर रहे थे कि आजकल कैसे कुछ लोग ज्योतिष का मजाक बनाने लगे हैं। बता दें कि जैकी श्रॉफ के पिता भी एक ज्योतिष थे और उन्होंने कई प्रमुख घटनाओं की भविष्यवाणी की जो सच साबित हुईं। ट्विंकल ने कहा कि वह खुद भी ज्योतिष पर विश्वास नहीं करती हैं, लेकिन उनके पिता अक्सर एक ज्योतिष से सलाह लेते थे।

ज्योतिषी ने कहा था कि मैं अक्षय से शादी करूंगी
उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार से किसी भी मुलाकात से पहले, उस ज्योतिष ने मेरे पापा को बताया था कि मैं अक्षय कुमार से शादी करूंगी। जब पापा ने मुझे यह बात बताई तो मैंने कहा- कौन? उन्होंने कहा अक्षय कुमार। इस पर मैंने कहा क्या? मैं तो अक्षय को जानती तक नहीं। और फिर मेरी शादी अक्षय कुमार के साथ ही हुई।

मेरे लेखक बनने की भी ज्योतिष ने की थी भविष्यवाणी
इसके बाद वे ज्योतिष मेरे पापा के साथ मेरे घर कॉफी पर आए। उन्होंने कहा कि मैं आमतौर पर लोगों को ऐसी बातें नहीं बताता। ट्विंकल ने कहा कि मैंने इसके बाद उनसे पूछा कि मैं क्या करूंगी? इस पर उन्होंने कहा कि मैं एक लेखक बनूंगी। आप विश्वास नहीं करेंगे कि मैंने 20 सालों तक कुछ भी नहीं लिखा था। मैंने उनसे कहा कि तुम मुझे सजावट के बिजनेस के बारे में बताओ, मुझे क्यों पका रहे है...राइटर बनोगी बकवास। लेकिन आज देखिए मैं लेखक बन गई।

जैकी के पिता ने भी की थी उनके एक्टर बनने की भविष्यवाणी
उन्होंने कहा कि इसके बावजूद वह ज्योतिष के बारें में ज्यादा नहीं जानना चाहती हैं। इस पर जैकी ने कहा कि उनके पिता भी ज्योतिष थे लेकिन उन्होंने कभी अपने पिता से सलाह नहीं ली, लेकिन फिर भी वो उन्हें कुछ न कुछ सलाह दे देते थे। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने कहा था कि मैं एक दिन एक्टर बनूंगा। इसके अलावा जिस दिन उनके भाई की एक एक्सीडेंट में मौत हुई, उस दिन उनके पिता ने उससे घर से बाहर न जाने को कहा था।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications