अमृता सिंह को सैफ अली खान ने किया गालों पर किस, एक्ट्रेस ने गाना गाकर लुटाया प्यार, Video Viral
Amrita Singh Saif Ali Khan: सैफ अली खान और अमृता सिंह ने साल 1991 में शादी की थी। जबकि अमृता सिंह उम्र में सैफ अली खान से 12 साल बड़ी हैं। इसके बावजूद एक्टर ने उनसे शादी की। हालांकि, उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चली। इस बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें सैफ अमृता पर प्यार लुटाते हुए नजर आए।
हाल ही में एक रेडिट यूजर ने सैफ और अमृता के पुराने इंटरव्यू का एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह सिमी गरेवाल के शो में नजर आए। उस समय दोनों शादीशुदा थे। इस क्लिप में अमृता सैफ के लिए प्यार से 'तुम आ गए हो' गाना गाती हैं। अमृता का गाना सुनकर सैफ अली खान खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने जमकर तारीफ भी की। इतना ही नहीं एक्टर ने उन्हें प्यार से एक किस भी दिया।

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सैफ अली खान और अमृता सिंह की ये पुरानी वीडियो देख फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अमृता अपने दौर में बहुत खूबसूरत थीं। वह सिर्फ एक अच्छी अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि बेहतरीन सिंगर भी थीं।" एक ने लिखा, "अमृता सिंह शानदार एक्ट्रेस थीं और उनकी कॉमिक टाइमिंग भी कमाल की थी।" वहीं, एक यूजर ने लिखा, "किसी को इतना प्यार करना और फिर अजनबी बन जाना, यह दुनिया की सबसे कठिन भावनाओं में से एक है।"
I found this wholesome video of Amrita Singh singing for Saif Ali Khan on Simi Garewal's show. NGL, she sang really well.
byu/Hrithik_Ki_Patni inBollyBlindsNGossip
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan के हमलावर की पहचान के लिए बुलाई गई हाउस हेल्प, बता दिया कौन है आरोपी
बता दें कि, सैफ और अमृता के बीच उम्र के अंतर के बावजूद गहरा रिश्ता था। उनके दो बच्चे हैं-बेटा इब्राहिम और बेटी सारा। हालांकि, शादी के 13 साल बाद 2004 में उन्होंने अलग होने का फैसला लिया था। उनकी तलाक की असली वजह कभी सार्वजनिक नहीं हुई, लेकिन कहा जाता है कि दोनों की जिंदगी में बढ़ते अंतर की वजह रिश्ते में कड़वाहट आने लगी थी।
अमृता सिंह से अलग होने के बाद सैफ अली खान ने कई सालों तक करीना कपूर को डेट किया। इसके बाद साल 2012 में कपल ने शादी कर ली। अब उनके दो बेटे हैं-तैमूर और जेह। करीना कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने दोनों बच्चों के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं।
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan ने बताया हमले की रात का खौफनाक मंजर, हाउसहेल्प ने बचाई थी जान, बोले-'वह मेरी गर्दन पर...'












Click it and Unblock the Notifications