क्या बिजनेस छोड़ एक्ट्रेस बनेंगी अमिताभ की नातिन? नव्या नवेली ने शोबिज को लेकर किया खुलासा
श्वेता बच्चन की बेटी और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। भले ही नव्या ने फिल्मी दुनिया से खुद को हमेशा से दूर रखा मगर सोशल मीडिया पर उनकी पॉपुलैरिटी किसी स्टार से जरा भी कम नहीं है। शोबिज का हिस्सा ना होने पर भी जो स्टारडम नव्या ने बनाया है, वाकई काबिलेतारीफ है।
सक्सेसफुल बिजनेसवुमन हैं नव्या
नव्या का पॉडकास्ट व्हाट द हेल नव्या काफी फेमस रहा है। अपने दो सीजन के साथ ये हिट रहा है। नव्या अपने पापा निखिल नंदा के नक्शेकदमों पर चल रही हैं औऱ अपने फैमिली बिजनेस में ही शामिल हो गई हैं। हाल ही में प्रतिष्ठित IIM अहमदाबाद में MBA कोर्स में दाखिला लेने के बाद नव्या अपने करियर में आगे बढ़ रही हैं। मगर सवाल उठता है कि पूरे परिवार के इंडस्ट्री में होने के बावजूद क्या नव्या फिल्म इंडस्ट्री में शामिल होना चाहती हैं?

क्या दादा की तरह एक्टर बनना था सपना?
नव्या नवेली नंदा ने हाल ही में इंडिया टुडे मुंबई कॉन्क्लेव 2024 के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुईं। इस दौरान नव्या ने खिलासा किया कि वे एक्टर नहीं बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि जो फैसला खुद के लिए उन्होंने लिया है, वो पूरी तरह से उन्हीं की पसंद है। उनके भाई, अगस्त्य नंदा और दादा-दादी सहित उनका पूरा परिवार पहले ही इंडस्ट्री में है।
नव्या ने कही ये बात
नव्या ने आगे कहा कि मैं जिस बैकग्राउंड से आती हूं, हमेशा से यही करना चाहती थी। मैं उन सभी मौकों के लिए शुक्रगुजार हूं, जो आज मेरी असलियत हैं। भारत के बहुत से लोग हैं, जिनके लिए ये वास्तविकता नहीं है। मगर मैं कभी भी एक्टिंग नहीं करना चाहती थी।
बिजनेस ही था हमेशा से सपना
नव्या ने कहा कि वो कभी भी फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थीं और हमेशा से ही बिजनेसवुमन बनना चाहती थीं। वो अपने करियर में मिले सभी अवसरों के लिए आभारी हैं, लेकिन बिजनेस एक ऐसी चीज है जिसमें उनकी हमेशा से रुचि रही है।












Click it and Unblock the Notifications