अमिताभ बच्‍चन ने अपने उत्‍तराधिकारी का किया ऐलान, पोस्‍ट में बेटे अभिषेक की जमकर तारीफ

नई दिल्ली, 24 मार्च। बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्‍चन जो सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं। उन्‍होंने बुधवार को अपने ब्लॉक पर एक पोस्‍ट लिख कर अपने बेटे अभिषेक बच्‍चन को अपना उत्‍तराधिकारी घोषित किया ।

एक पिता के लिए सबसे खुशी का दिन

एक पिता के लिए सबसे खुशी का दिन

अमिताभ बच्‍चन ने बेटे अभिषेक को अपना वारिस होने का ऐलान करते हुए अपने ब्लॉग की शुरुआत में लिखा एक पिता के लिए सबसे खुशी का दिन उसके अपने बच्चों की उपलब्धियों को देखना है। "महिमा का स्वाद लेने के लिए, वे उसका नाम लाते हैं ..

अभिषेक तुम मेरे उत्तराधिकारी हो- बस कह दिया तो कह दिया'

अभिषेक तुम मेरे उत्तराधिकारी हो- बस कह दिया तो कह दिया'

बिग बी ने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की लाइनें लिखते हुए कहा, 'मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे वो मेरे बेटे होंगे !- हरियवंश राय बच्चन.' 'अभिषेक तुम मेरे उत्तराधिकारी हो- बस कह दिया तो कह दिया!

कठिन भूमिकाओं को चित्रित करना विश्वसनीयता और तप है

कठिन भूमिकाओं को चित्रित करना विश्वसनीयता और तप है

अमिताभ बच्‍चन ने लिखा "उनके निरंतर प्रयास, अलग-अलग प्रयास करने और कठिन भूमिकाओं को चित्रित करने की हिम्मत करना, केवल एक चुनौती नहीं है, बल्कि एक अभिनेता के रूप में उनकी क्षमता और उनके लिए उन्हें आत्मसात करने की क्षमता पर सिनेमा की दुनिया को दिखाया गया एक दर्पण है। विश्वसनीयता और तप है।

अभिषेक की दसवीं फिल्‍म की पिता अमिताभ ने की तारीफ

अभिषेक की दसवीं फिल्‍म की पिता अमिताभ ने की तारीफ

बुधवार को अभिषेक बच्चन की दासवी का ट्रेलर रिलीज हुआ और इसे देखने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे की तारीफ की. उन्होंने लिखा, "एक पिता का गौरव..फिल्म दर फिल्म में उन्होंने पूरी तरह से अलग-अलग पात्रों के अविश्वसनीय चित्रण के साथ सभी को आश्चर्यचकित किया..यह इतनी सफलतापूर्वक करने में सक्षम होने के लिए अभूतपूर्व है !!!"

अभिषेक ने किया रिप्‍लाई

7 अप्रैल को ओटीपी प्‍लेटफार्म पर रिलीज हो रही दसवीं की तारीफ सुनकर अ‍भिषेक ने पिता अमिताभ को रिप्‍लाई किया और लिखा- , लव यू पा। अभिषेक की इस नई फिल्‍म का ट्रेलर देखकर दीपिका पादुकोण, अजय देवगन समेत अन्‍य सेलिब्रेटीज तारीफ कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+