Amitabh Bachchan: चोटिल होने के बाद अमिताभ ने लिखा ब्लॉग, 'हां दर्द हो रहा है', पढ़िए घायल Big B की पोस्ट

फिल्म में एक्शन सीन शूट करते हुए घायल हुए अमिताभ बच्चन। ब्लॉग के जरिए उन्होंने इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने फैंस से अपील की है कि वह जलसा पर ना आएं, बाहर नहीं आ पाऊंगा, दर्द हो रहा है।

Amitabh bachchan

Amitabh Bachchan Injured: फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार हैदराबाद में अमिताभ बच्चन फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें चोट लगी है। बताया जा रहा है कि प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान जब वह एक्शन सीन शूट कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें चोट लग गई है। खुद अमिताभ बच्चन ने इस बात की जानकारी अपने ब्लॉग के जरिए दी है। अमिताभ ने एक लंबा-चौड़ा ब्लॉग लिखकर इस हादसे की जानकारी विस्तार से दी है।

Recommended Video

    'Project K' की शूटिंग के दौरान Amitabh Bachchan हुए घायल, पसली में लगी चोट | वनइंडिया हिंदी

    ब्लॉग से दी जानकारी

    ब्लॉग से दी जानकारी

    अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा यह बताने की जरूरत ही, रुकने की जरूरत नहीं है। अमिताभ ने लिखा, हैदराबाद में प्रोजेक्ट के की एक्शन शूट के दौरान, मैं चोटिल हो गया हूं। दाहिने ओर पसली में चोट आई है और मांसपेशियां फट गई हैं। शूटिंग को रद्द कर दिया गया है। डॉक्टर से सलाह ली है और एआईजी अस्पताल में सिटी स्कैन कराया गया है। मैं वापस हैदराबाद से मुंबई अपने घर आ गया हूं। पसली पर स्ट्रैपिंग हो गई है, आराम करने की सलाह दी गई है।

    दर्द हो रहा है, सांस ले पा रहा हूं

    दर्द हो रहा है, सांस ले पा रहा हूं

    अमिताभ बच्चन ने हादसे के बाद लिखे पोस्ट में कहा कि हां दर्द हो रहा है, चल-फिर पा रहा हूं, सांस ले रहा हूं। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि कुछ हफ्ते का आराम करना होगा, इसके बाद ही स्थिति सामान्य हो पाएगी। दर्द के लिए कुछ दवाएं भी लेनी पड़ रही हैं। लिहाजा जो भी काम था, उसे फिलहाल के लिए रद्द कर दिया गया है, जबतक दर्द कम नहीं होता, चोट ठीक नहीं हो जाती है सारे काम स्थगित कर दिए गए हैं। मैं जलसा में आराम कर रहा हूं, जरूरी काम के लिए फोन का इस्तेमाल कर रहा हूं। लेकिन बताना चाहता हूं कि आराम कर रहा हूं, ज्यादातर लेटा रहता हूं।

    जलसा पर मिलने के लिए ना आएं

    जलसा पर मिलने के लिए ना आएं

    मेरे लिए यह काफी मुश्किल होगा, मैं कहना चाहता हूं कि मैं लोगों से मिलने में असमर्थ रहूंगा, लिहाजा जलसा के गेट पर जो मेरे शुभचिंतक शाम को मिलने आएंगे वह कृपया ना आएं। साथ ही जो लोग भी मुझसे मिलने के लिए जलसा आने वाले हैं, अधिक से अधिक लोगों तक इस बारे में जानकारी पहुंचाएं कि वह यहां पर ना आएं। बाकी सबकुछ बेहतर है। बता दें कि इससे पहले भी अमिताभ बच्चन को फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान गंभीर चोट लगी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+