Amitabh Bachchan Injured: आखिर फैंस को क्यों परेशान करती है BIG B की चोट?
26 जुलाई 1982 को फिल्म 'कुली' के सेट पर अमिताभ बच्चन घायल हो गए थे। ये हादसा तब हुआ था, जब एक्शन सीन के दौरान एक्टर पुनीत इस्सर का मुक्का BIG B के पेट पर लग गया था।

Amitabh Bachchan Injured: सोमवार सुबह जैसे ही खबर आई कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन चोटिल हो गए हैं, उनके चाहने वाले बुरी तरह से बेचैन हो गए, आपको बता दें कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हैदराबाद में फिल्म 'प्रोजेक्ट-K' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं, उनकी पसली में चोट लगी है, जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है, इस बात की जानकारी खुद अमिताभ ने ही अपने ब्लॉग के जरिए लोगों को दी है।

'रिब कार्टिलेज पॉप' हो गया...
मालूम हो कि बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि 'उन्हें मूवेंट करने में और सांस लेने में दिक्कत हो रही है,उन्हें रिब कार्टिलेज पॉप हो गया है, डॉक्टरों ने उन्हें बेडरेस्ट के लिए बोला है। फिलहाल शूटिंग स्थगित कर दी गई है। तो वहीं उन्होंने जलसा के बाहर आज लोगों से मिल ना पाने के लिए भी माफी मांगी है।'

फिल्म 'कुली' के सेट पर हुआ था भयानक हादसा
अमिताभ का बीमार होना या उनका चोटिल होना उनके फैंस के लिए हमेशा चिंता का कारण बनता है क्योंकि बिग बी के साथ उनकी चोट को लेकर कुछ ऐसा कड़वा सच जुड़ा हुआ है, जिसकी वजह से जब भी उनके स्वास्थ्य को लेकर कुछ भी बातें सामने आती हैं, लोग एकदम से भयभीत हो जाते हैं, दरअसल इसके पीछे कारण है आज से करीब 40 साल पहले फिल्म 'कुली' के सेट पर हुआ वो भयानक हादसा जिसने अमिताभ को फिल्म के सेट से सीधे आईसीयू पहुंचा दिया था।

पुनीत इस्सर का घूंसा और...
फिल्म के एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान फिल्म में खलनायक बने पुनीत इस्सर का घूंसा उनके पेट में जोर से लगा था कि उन्हें अंदरूनी रूप से गंभीर चोटें आ गई थी और इस वजह से उन्हें महीनों अस्पताल में गुजारने पड़े थे, लोगों ने उनकी सलमाती के लिए कई जगह हवन-अनुष्ठान किए थे और दुआएं मांगी थीं, उपवास किया था।

फैंस मांग रहे हैं दुआएं...
अमिताभ बच्चन के चाहने वाले आज भी उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं, उन्हें उम्नीद है कि पर्दे का हैंडसम एंग्रीमैन इस बार भी रीयल लाइफ में फाइटर साबित होगा और वो जल्द से जल्द ठीक होकर वापस अपने काम पर लौट आएंगे। वनइंडिया परिवार भी अमिताभ बच्चन के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहा है।

Get Well Soon Amitabh Bachchan!
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन इस वक्त मुंबई में अपने जलसा वाले घर में हैं, डॉक्टरों नें उन्हें कंपलीट बेड रेस्ट के लिए बोला है। उनकी फैमिली उनके साथ है और उनकी चोट फिलहाल गंभीर नहीं है लेकिन अभी उन्हें देखरेख की काफी जरूरत है। इस वक्त ट्विटर पर भी Get Well Soon Amitabh Bachchan! ही ट्रेंड कर रहा है। गौरतलब है कि प्रोजेक्ट 'K' में उनके सह-कलाकार प्रभास और दीपिका पादुकोण हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications