करोड़पति बनने के लिए हो जाइए तैयार, KBC 17 लेकर आ रहे हैं अमिताभ बच्चन, जानिए इस बार क्या है खास
KBC 17: अमिताभ बच्चन का फेमस शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 17वें सीजन का आगाज होने वाला है। मेकर्स ने इसका प्रोमो भी जारी किया है। जिसके साथ शो की रिलीज डेट का भी ऐलान किया है। प्रोमो वीडियो में अमिताभ बच्चन अग्निपथ के विजय के स्टाइल में बात करते हुए दिखते हैं। केबीसी का नया सीजन 11 अगस्त से सोमवार से शुक्रवार रात के 9 बजे सोनी टीवी पर आएगा।
इस प्रोमो की शुरुआत में एक अमीर आदमी अपने घर आए सेल्समैन से बुरी तरह बात करता है। वो सेल्समैन कार्पेट पर बिना जूते के बैठा दिखाई देता है। अमीर आदमी चिल्लाते हुए कहता है, "कौन हैं आप? अरे किसने बिठाया है इन्हें इधर? ओ भाईसाबह, जिस कार्पेट पर आपने अपने गंदे पैर रखे हैं, इसकी कीमत जानते हैं आप? कार्पेट लंदन से लेकर आया हूं, इसे कोई भी गंदा करेगा? बाहर बिठाओ ऐसे लोगों को, बाहर बैठने की जगह है ना।"

तभी वो शख्स वहां से जाने लगता है। इसके बाद पलटकर उस अमीर शख्स को बताता है कि ये कार्पेट किस चीज से बना है और क्यों गंदा नहीं हो सकता है। फिर शख्स कहता है कि कार्पेट हमारे शहर भदोही में भी अच्छा मिलता है, भिजवाते हैं आपके लिए। इसके बाद प्रोमो में अमिताभ बच्चन की एंट्री होती है। वो कहते हैं, "जहां अक्ल है, वहां अकड़ है"। इसके बाद, उस सेल्समैन के पीछे केबीसी का लोगो दिखाई देता है। फिर केबीसी की आयकॉनिक बैकग्राउंड ट्यून बजती है।
कट टू केबीसी का सेट अमिताभ बच्चन हॉट सीट पर बैठे नजर आते हैं। वो अग्निपथ के अपने किरदार विजय के अंदाज में कहते हैं, "11 अगस्त से अपॉइंटमेंट है अपुन का, मालूम अपॉइंटमेंट, इंग्लिश बोलता है।" बता दें, इस शो शाहरुख खान भी होस्ट कर चुके हैं। लेकिन तीसरे सीजन से अमिताभ बच्चन शो से जुड़े और फिर उसके बाद कोई उन्हें रिप्लेस नहीं कर पाया है। मेकर्स भी नहीं चाहते हैं कि अमिताभ के अलावा कोई से होस्ट करे। उनकी वजह से शो की टीआरपी भी बनी रहती है।












Click it and Unblock the Notifications