8 लोगों के साथ एक ही कमरे में रहते थे अमिताभ बच्चन, सिर्फ 400 रुपये थी सैलरी, एक्टर ने सुनाई अपनी दास्तां
अमिताभ बच्चन इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति' के 16वें सीजन की मेजबानी कर रहे हैं। हाल ही में सुपरस्टार ने शो के एपिसोड में कंटेस्टेंट कृष्णा सेलुकर के साथ एक पर्सनल कहानी शेयर की। कृष्णा ने बताया कि वे एमपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और पुणे में एक कमरे के घर में आठ लोगों के साथ एक घर पर रहते हैं।
बिग बी ने सुनाई अपनी दास्तां
ये सुनकर अमिताभ को अपने स्ट्रगल के दिन याद आ गए। उन्होंने कहा कि एक कमरे में 8 लोग? 8 से हमें कोई हैरानी नहीं होती। जब हम कॉलेज से पढ़कर निकले तो नौकरी की तलाश में निकल पड़े। उन्होंने आगे कहा कि तो हम कोलकाता गए, किसी तरह वहां पर नौकरी मिल गई।

बिग बी बताते हैं कि उनकी सैलरी तबत 400 रुपये महीना थी। ऐसे में जहां पर वे रहते थे, उस कमरे में 8 लोग रहते थे। मगर इन सब स्थिति के बावजूद एक्टर ने बताया कि वे सब बेहद खुश रहा करते थे। ये काफी मजेदार था और हमें फर्श पर सोना पड़ता था।
एक्टर ने कहा कि हमारे बीच इस बात को लेकर लड़ाई होती थी कि यहांपर कौन सोएगा, कौन बिस्तर पर सोएगा, कौन किधर सोएगा।
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्हें आखिरी बार नाग अश्विन द्वारा निर्देशित 'कल्कि 2898 AD' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ प्रभास और दीपिका पादुकोण भी थे।
दिग्गज अभिनेता अक्सर 'कौन बनेगा करोड़पति' में अपने जीवन के किस्से शेयर करते रहते हैं, जिससे शो दर्शकों के लिए और भी दिलचस्प हो जाता है। उनकी कहानियां कई लोगों से मिलती-जुलती हैं जो इसी तरह के संघर्षों और चुनौतियों का सामना करते हैं।
अमिताभ का उन शुरुआती दिनों से लेकर भारत के सबसे प्रतिष्ठित अभिनेताओं में से एक बनने तक का सफर कई महत्वाकांक्षी व्यक्तियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।












Click it and Unblock the Notifications