Amitabh bachchan ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, बेटी श्वेता के अलावा गोद में नजर आईं मशहूर एक्टर की खूबसूरत पत्नी
अमिताभ बच्चन ने थ्रोबैक तस्वीर शेयर की,उनकी गोदी में छोटी श्वेता के साथ एक एक्ट्रेस नजर आई।
Amitabh bachchan हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के वो एक्टर हैं, जो उम्र के इस पड़ाव में भी एक के बाद एक फिल्में कर रहे हैं। उनकी एक्टिंग में आज भी वो ही जादू है, जो दर्शकों को स्क्रीन के सामने चिपककर बैठने को मजबूर किए रहता है।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इतने व्यस्त होने के बावजूद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खुशियां अपने फैंस के साथ शेयर करते है।

बिग बी ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने प्यारा सा कैप्शन लिखा है। जिस पर उनकी इकलौती बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने प्यारा सा रिप्लाई किया है।
बिग बी गोद में नजर आ रही दो बच्चियां
बिग बी ने जो फोटो शेयर की है, उसमें छोटी सी दो बच्चियां एंग्री यंग मैन अमिताभ बच्चन की गोदी में नजर आ रही हैं। अमिताभ बच्चन इस फोटो में बर्थडे कैप लगाए हुए दोनों बच्चियां को प्यार से गोद में उठाए हुए हैं।
अमिताभ बच्चन ने बताया कौन है वो दूसरी बच्ची
अमिताभ बच्चन की गोद में एक तो उनकी बेटी श्वेता है और जो दूसरी बच्ची नजर आ रही है वो बॉलीवुड की मशहूर एक्टर की एक्ट्रेस पत्नी हैं। अमिताभ बच्चन ने फोटो कैप्शन में इस बात का राज खोला है कि उनकी गोद में बैठी हुई वो दूसरी बच्ची कौन है। अमिताभ ने इस थ्रोबैक फोटो को शेयर करते हुए अपनी बेटी श्वेता पर जमकर प्यार लुटाया है।
अमिताभ बच्चन के पक्के दोस्त की बेटी हैं ट्विंकल
दरअसल, अमिताभ बच्चन की गोद में नजर आ रही दूसरी नन्हीं सी मासूम नजर आ रही बच्ची एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना हैं, जो एक्शन हीरो के नाम से मशहूर अक्षय कुमार की पत्नी भी हैं। ट्विंकल खन्ना अमिताभ बच्चन के एक्टर दोस्त स्वर्गीय राजेश खन्ना की बेटी हैं। राजेश खन्ना और अमिताभ की जोड़ी कई फिल्मों में पसंद की गई थी । इस जोड़ी की सबसे हिट फिल्म आनंद थी।
अमिताभ बच्चन की बेटी के बर्थडे की है ये फोटो
अमिताभ बच्चन ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर शेयर की, बिग बी की गोदी में छोटी श्वेता संग नजर आई ये मशहूर एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन ने जो फोटो शेयर की है उसमें ट्विंकल खन्ना और श्वेता बच्चन को अपनी बाहों में उठाए हुए हैं। । थ्रोबैक फोटो श्वेता बच्चन के जन्मदिन पर क्लिक की गई थी।
बिग बी ने फोटो के कैप्शन में लिखी ये बात
अमिताभ बच्चन ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा तो यह सफेद रंग की फ्राक में ट्विंकल खन्ना और श्वेता है। ये श्वेता के बर्थडे की फोटो है। इसमें आगे बिग बी ने लिखा ट्विंकल खन्ना जिसने अक्षय कुमार से शादी की,...श्वेता, मेरी बेटी ने निखिल नंदा से शादी की, नव्या नंदा और अगस्त्य नंदा की मां, जो अपनी पहली फिल्म में कदम रख रही हैं।
ट्विंकल अच्छी दिख रही हैं
तारीफ करते हुए अमिताभ ने लिखा ट्विंकल अच्छी दिख रही हैं।अमिताभ बच्चन द्वारा थ्रोबैक पोस्ट करने के बाद, बेटी श्वेता ने भी एक अभिनेता के रूप में अपने शुरुआती वर्षों की एक और थ्रोबैक शेयर की और अपने पापा प्यार लुटाया है।
श्वेता बच्चन ने पापा ने दिया ये प्यारा जवाब
श्वेता ने कमेंट्स में तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी और चुटकी लेते हुए कहा, "बहुत मजेदार। इसके साथ अपने बचपन की एक और फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा "डियार पापा @amitabhbachchan मैं आपकी पोस्ट देखती हूं और ....इस फोटो में अमिताभ को बगल जया बच्चन बैठी हैं और श्वेता और अभिषेक उनके साथ बैठे काफी गंभीर नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications