श्वेता बच्चन को शादी के बाद करनी पड़ी थी 3 हजार रुपए की नौकरी, भाई अभिषेक से मांगती थीं उधार
श्वेता बच्चन को शादी के बाद करनी पड़ी थी 3 हजार रुपए की नौकरी, भाई अभिषेक से मांगती थीं उधार
Amitabh Bachchan daughter Shweta Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन का परिवार देश का जान-माना संपन्न और फेमस परिवार में एक है। सदी के महानायक की बेटी श्वेता बच्चन ने एक्टिंग को अपना करियर नहीं चुना इसके बावजूद वो सेलिब्रेटीज के चर्चित स्टार किड में सदा शुमार रही हैं। श्वेता बच्चन ने हाल ही में एक खुलासा किया जिसके बाद वो जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने अपनी बिटिया नव्या नवेली नंदा के यूट्यूब पर पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या' शो में अपनी जिंदगी से जुड़े बड़े खुलासे किए।

श्वेता बच्चन ने नहीं चुना एक्टिंग का करियर
बता दें अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की बेटी भी अपनी मां के पदचिन्हों पर चलते हुए बॉलीवुड को नहीं चुना और फिल्मों से दूर रहकर अपना बिजनेस संभाल रही हैं और हाल ही में यूट्यूब पर अपना पॉडकास्ट शुरू किया है। हालांकि श्वेता बच्चन बेटा अगस्त्या नंदा अपने नाना और मामा के नक्शेकदम पर चलते हुए जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहा है।

नव्या के पॉडकास्ट में पहुंची नानी जया और मां श्वेता बच्चन
नव्या नवेली नंदा का पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या' शो इन दिनों खूब चर्चा में है। जिसमें नव्या अपने परिवार की तीन पीढ़ियों की महिलाओं के साथ उसके नजरिए को शेयर करती हैं। लेटेस्ट एपिसोड में उनकी नानी जया बच्चन और मां श्वेता पहुंची। जिसमें श्वेता बच्चन ने अपने जीवन के कई फेज के बारे में बातें की।

शादी के बाद दिल्ली में की 3 हजार रुपये की नौकरी
श्वेता बच्चन ने खुलासा किया कि निखिल नंदा के साथ शादी के बाद वो जब दिल्ली शिफ्ट हुई तो उन्होंने तीन हजार रुपये की नौकरी की। श्वेता बच्चन, जो अब एक स्थापित कॉलमिस्ट, राइटर और बिजेसवुमेन हैं उन्होंने बताया शादी के बाद दिल्ली में अपने शुरुआती दिनों खुद के खर्चों का मैनेजमेंट करना कितना मुश्किल था। उन्होंने तब एक किंडरगार्टन में अस्सिटेंट टीचर की नौकरी की जिसमें उन्हें सैलरी 3,000 प्रति माह मिलती थी।Chhavi Mittal को आसमान में दिखा यूएफओ ! Video शेयर कर बोलीं सच में वो एलियन ही था

भाई अभिषेक से लेती थी उधार
48 वर्षीय कहा मेरी मां ने मुझे पैसों का मैनेजमेंट नहीं सिखाया इसलिए हमेशा परेशान रही। उन्होंने खुलासा किया कि कॉलेज और स्कूल के दिनों में अपने भाई अभिषेक बच्चन से पैसे उधार लेती थी। उन्होंने बताया कि बोर्डिंग स्कूल में एक्सट्रा खाना खरीदने के लिए भाई से पैसे उधार लेती थी।
लड़कियां बस पैसे चाहती हैं
नव्या के यूट्रयूब पर आए नए एपिसोड में फाइनेन्शियल फ्रीडम पर आधारित था। जिसे इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा ने लिखा, "पैसे से निपटना कठिन है, और अगर आपको ऐसा लगता है कि आप अकेले नहीं हैं। ज्याादा कुछ जानने के लिए ये नया एपिसोड देखें। - लड़कियां बस पैसे चाहती है..."












Click it and Unblock the Notifications