Amitabh Bachchan क्यों कर रहे 81 साल में भी काम? वजह बताते हुए एक्टर बोले-'कोई समस्या है...'
Amitabh Bachchan On Working: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 81 साल की उम्र में फिल्मों में एक्टिव हैं। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि वह आज भी क्यों काम कर रहे हैं। अब इस पर खुद बिग बी ने अपना रिएक्शन देते हुए असली वजह बताई है।
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए ये खुलासा किया है कि फैंस उनसे ये अक्सर पूछते रहते हैं कि वह अब भी क्यों और किस वजह से काम कर रहे हैं। इसका आसान सा जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि, 'क्योंकि उन्हें अभी भी काम मिल रहा है।'

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया जो लोग ये जानना चाहते हैं कि, आखिर इस उम्र में उनके काम करने का मकसद क्या है। उन्होंने लिखा, "मेरी जगह आकर देखिए और पता लगाइये, शायद आप सही हों या नहीं, आपको अपना जवाब ढूंढने की आजादी और मुझे मेरा काम करने की। मुझे काम मिल रहा है इसलिए मैं काम कर रहा हूं। हो सकता है मैरी इस बात से कुछ लोग सहमत न हों। लेकिन हर किसी को बोलने की आजादी है तो हर किसी की बात सुनी जाएगी।"
अमिताभ बच्चन यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे ट्रोलर्स की लताड़ लगाते हुए लिखा, 'आपको अपने काम या विचार करने की आजादी है और मुझे अपने काम की स्वतंत्रता है। मेरा काम हो गया है और यह स्थिर है। मैं काम करता हूं और क्या इससे कोई आपको समस्या है? तो फिर काम पर लग जाओ और पता लगाओ।'
बता दें कि, अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखें लेकिन बावजूद इसके वह हार बार चुनौतियों से लड़े और इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में बिग बी फिल्म 'कल्कि एडी 2898' में नजर आए थे जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। इसके अलावा वह अपने चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति 16 को लेकर सुर्खियों में हैं।
ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan की मां थी सिख, पिता का असली सरनेम था श्रीवास्तव, फिर कैसे बिग-बी बनें 'बच्चन'?












Click it and Unblock the Notifications