Amitabh Bachchan की मां थी सिख, पिता का असली सरनेम था श्रीवास्तव, फिर कैसे बिग-बी बनें 'बच्चन'?
Amitabh Bachchan On Surname: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लोग बिग-बी के नाम से भी जानते हैं। लेकिन अगर उनके सरनेम की बात करें तो ये उनकी पर्सनैलिटी पर काफी सूट करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमिताभ बच्चन का असली सरनेम कुछ और है।
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति शो में खुलासा किया था कि बच्चन सरनेम उनके पिता हरिवंश राय बच्चन की देन है। एक्टर ने बताया था कि एक कवि होकर उनके पिता खुद को जाति के बंधन से आजाद करना चाहते थे। जब अमिताभ बच्चन का पहली बार स्कूल में दाखिला हुआ तो उस वक्त उनके पिता ने ये निर्णय कि उनको सरनेम बदलना चाहिए।

अमिताभ बच्चन ने ये किस्सा साझा करते हुए कहा था कि, 'जब मैं स्कूल में दाखिले ले लिए गया तो टीचर ने मेरे माता-पिता से पूछा कि मेरा सरनेम क्या होना चाहिए। यह वह क्षण था जब मेरे पिता ने निर्णय लिया कि मेरा सरनेम बच्चन होगा और मैं बच्चन होने का पहला उदाहरण बन गया।'
अमिताभ बच्चन ने अपने सरनेम को लेकर ये भी खुलासा किया था कि बच्चन कोई सरनेम नहीं है बल्कि उनके पिता हरिवंश राय बच्चन का असली सरनेम श्रीवास्तव था। उनकी मां सिख समुदाय से ताल्लुक रखती थीं। यही वजह थी जिसके कारण अमिताभ बच्चन के पिता ने सरनेम को बदलने का फैसला किया था। इसके बाद अमिताभ बच्चन के पूरे परिवार को बच्चन परिवार के नाम से पहचान मिली। खैर अब बच्चन सरनेम इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बन चुका है।
वहीं अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, जल्द ही वह अपनी अगली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण भी लीड रोल निभाएंगे। ये पहली बार होगा जब अमिताभ बच्चन प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। बता दें कि फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications