डायरेक्टर का खुलासा- अमिताभ बच्चन ने ग्लास तोड़ने के सीन में भी नहीं ली बॉडी डबल की मदद

एक्शन डायरेक्टर का खुलासा- अमिताभ बच्चन ने ग्लास तोड़ने के सीन में भी नहीं ली बॉडी डबल की मदद

मुंबई, 28 मार्च: अमिताभ बच्चन की पहचान 70 के दशक में पर्दे पर एंग्री यंगमैन की छवि रही है। 79 साल के हो चुके अमिताभ अब जाहिर है कि 70 के दशक की तरह एक्शन सीन नहीं करते हैं लेकिन जब कोई मौका आता है तो उसे करने से पीछे भी नहीं हटते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक स्टंट किया है, जिसमें उनको ग्लास तोड़ना था। खास बात ये है कि इस सीन के लिए अमिताभ बच्चन ने बॉडी डबल लेने से इनकार कर दिया। एक्शन डायरेक्टर ने खुद ये खुलासा किया है।

 अमिताभ बच्चन मि

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक टीवी कॉमर्शियल की शूटिंग की है। इस एड में कई एक्शन सीन और स्टंट भी हैं। एक्शन डायरेक्टर ने बताया कि एक सीनमें अमिताभ बच्चन को कांच तोड़ते हुए निकलना था। इसके लिए उनको बॉडी डबल दिया गया लेकिन अमिताभ बच्चन ने कहा कि वो खुद ही शीशों को तोड़ने वाले इस सीन को करेंगे।

एक्शन सीन के बारे में डायरेक्टर मनोहर वर्मा ने बताया कि अमिताभ बच्चन ने सेट पर आकर अपना स्टंट खुद ही करने की बात कही तो हर कोई सरप्राइज रह गया। उनका काम को लेकर जुनून देखते ही बनता है। वह सिनेमा के लिए एक हैंडबुक की तरह हैं, चाहे वह एक्शन हो या अन्य तरह के सीन। इस एड में अमिताभ बच्चन के साथ काम कनरे वाली पूरी टीम ने उनकी तारीफ की है।

झुंड के लिए हो रही खूब तारीफ

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म अमिताभ बच्चन के लिए अमिताभ बच्चन की काफी तारीफ हो रही है। आमिर खान ने तो इसे अमिताभ बच्चन की सबसे बढ़िया फिल्मों में से एक कहा है। अमिताभ बच्चन इन दिनों ऋषिकेश में अपनी आनी वाली फिल्म गुडबॉय की शूटिंग कर रहे हैं। इस शनिवार को ही वो ऋषिकेश पहुंचे हैं। जहां कई जगहों पर फिल्म की शूटिंग होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+