जब यूजर ने Amitabh Bachchan को कहा 'बुढ़ऊ', तो एक्टर ने दिया ऐसा जवाब

महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर फैंस को सुबह देर से गुड मॉर्निंग की शुभकामनाएं दी। इसी को लेकर वह एक बार फिर ट्रोल हुए।

मुंबई, 16 मई: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद वह अपने फैंस के साथ अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी चीजें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपने फैंस को 'गुड मार्निंग' की शुभकामनाएं दी। सुबह देरी से शुभकामनाएं देने पर ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। जिसका उन्होंने करारा जवाब दिया।

यूजर ने बिग बी को कहा 'बुढ़ऊ'

यूजर ने बिग बी को कहा 'बुढ़ऊ'

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने एक्टिंग के टैलेंट से लाखों फैंस का दिल जीता है। इसके अलावा वह अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन वह अपने फैंस के लिए निजी जिंदगी से जुड़ी चीजें शेयर करते हैं। इसी क्रम में अमिताभ बच्चन ने रविवार की सुबह फेसबुक पर अपने प्रशंसकों गुड मॉर्निंग विश किया। इस दौरान उन्हें एक यूजर ने 'बुढ़ा' कहा जिसका बिग बी ने करारा जवाब दिया।

अमिताभ ने दिया ये जवाब

अमिताभ ने दिया ये जवाब

दरअसल, रविवार 15 मई की सुबह लगभग 11.30 बजे अमिताभ बच्चन ने प्रशंसकों को 'गुड मॉर्निंग' की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनके कई फॉलोअर्स ने उन्हें गुड मर्निंग विश किया। तो वहीं, कुछ फॉलोअर्स ने शुभकामनाएं भेजने के बजाय कमेंट कर लिखा कि, "ओ बुढ़ऊ अब दोपहर हो गई"। जिसका बिग बी ने जवाब देते हुए लिखा कि, "मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि जब आप बूढ़े हो जाएं तो कोई आपका अपमान न करे।"

बिग बी ने ट्रोलर्स को दिया ये करारा जवाब

बिग बी ने ट्रोलर्स को दिया ये करारा जवाब

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, "ये कौन सी सुबह है महानालयक जी"? जिसका जवाब देते हुए बिग बी ने लिखा कि, मैं पूरी रात काम कर रहा था, इसलिए देर से उठा, लायक जी"। इतना ही नहीं एक यूजर ने लिखा कि, "क्या आपको नहीं लगता कि आपने बहुत जल्दी सुप्रभात की कामना की है?" जिसका अभिनेता ने करारा जवाब देते हुए लिखा कि, "मैं ताने के लिए आभारी हूं। लेकिन मैं देर रात काम कर रहा था, आज सुबह शूटिंग पूरी हो गई। मुझे जागने में देर हो गई, इसलिए मैंने जैसे ही शुभकामनाएं भेजीं। अगर इससे आपको दुख हुआ तो मैं माफी मांगता हूं ।"

बिग बी की आने वाली फिल्में

बिग बी की आने वाली फिल्में

ये कोई पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन को ट्रोल हुए। वहीं उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह एक्टर रणबीर कपूर संग फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा अमिताभ बच्चन हाल ही में फिल्म रनवे 34 में अजय देवगन के साथ नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+