Video: अमिताभ बच्चन को क्यों हुआ बेटे अभिषेक बच्चन पर गर्व? 'बॉब बिस्वास' का ट्रेलर देख खुद जान जाइए
मुंबई, 20 नवंबर। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन साल में बहुत कम ही फिल्में बनाते हैं लेकिन अपनी एक्टिंग को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अभिषेक बच्चन जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म में 'बॉब बिस्वास' में नजर आने वाले है जिसका ट्रेलर बीते शुक्रवार रिलीज कर दिया गया। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस ने तो अभिषेक बच्चन की तारीफ की ही लेकिन उनके पिता और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन भी काफी प्रभावित हुए। ट्रेलर देखने के बाद उन्हें अपने बेटे अभिषेक पर गर्व महसूस हो रहा है।

अभिषेक की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च
अभिषेक बच्चन से भी अधिक उनके पिता अमिताभ बच्चन 'बॉब बिस्वास' फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। बिग बी ने खुद फिल्म का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि आप (अभिषेक) मेरे बेटे हैं।' अमिताभ बच्चन ने ट्रेलर में उनके प्रदर्शन की प्रशंसा की है। फिल्म में अभिषेक का दमदार लुक देखने को मिलेगा, फैंस भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ट्रेलर देख अमिताभ हुए गदगद
बता दें कि अभिषेक बच्चन की 'बॉब बिस्वास' एक क्राइम-ड्रामा कहानी है। फिल्म का निर्माण शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और सुजॉय घोष की बाउंड स्क्रिप्ट प्रोडक्शन ने किया है। ट्रेलर और उसमें अभिषेक की परफार्मेंस को देखने के बाद अमिताभ बच्चन गर्व महसूस करने में खुद को रोक नहीं सके। उन्होंने ट्विटर पर भी ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा कि मुझे आप पर गर्व है। ट्विटर पर अब तक ट्रेलर को 4.58 लाख से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

ऐसा है फिल्म में अभिषेक का किरदार
अभिषेक बच्चन की 'बॉब बिस्वास' का ट्रेलर 19 नवंबर को लॉन्च किया गया, इसमें अभिषेक के कैरेक्टर को दोहरा जीवन जीते हुए दिखाया गया है। फिल्म में अभिषेक का कैरेक्टर दावा करता है कि वह अपनी याद्दाश्त भूल चुका है। फिल्म में कुछ लोग उसे हत्या कराने के लिए हायर करते हैं, जबकि बॉब अपने परिवार के प्रति वफादार रहने की कोशिश करता है। फिल्म में दर्शकों को सस्पेंस देखने को मिलेगा।

अभिषेक के साथ चित्रांगदा सिंह शेयर करेंगी स्क्रीन
'बॉब बिस्वास' में अभिषेक बच्चन के अपोजिट चित्रांगदा सिंह उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। बता दें कि बॉब बिस्वास 2012 में आई सुजॉय घोष की फिल्म 'कहानी' के एक किरदार का नाम था। उस समय इस फिल्म में विद्या बालन ने काम किया था और सुजॉय घोष ने डायरेक्ट किया था। वहीं, फिल्म में अभिनेता शाश्वत चटर्जी बॉब के किरदार में नजर आए थे। बॉब एक एलआईसी एजेंट होता है जो भाड़े का हत्यारा भी है। अभिषेक बच्चन की फिल्म का निर्देशन दिया अन्नापूर्णा घोष ने किया है।
यह भी पढ़ें: केबीसी 13: बच्चे ने अमिताभ से पूछा जब जया आंटी कहती हैं 'एलेक्सा स्विच ऑन द एसी' तो क्या आप....












Click it and Unblock the Notifications