अभिषेक बच्चन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, बिग बी ने दिया ट्रोलर्स को जवाब, बोले- 'तुम्हारा मजाक बनाया गया..'
फिल्म दसवीं के लिए अभिषेक बच्चन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। बेटे की इस सफलता से बिग बी काफी खुश हैं। साथ ही उन्होंने अभिषेक की जमकर तारीफ भी की।
Filmfare OTT Awards 2022: 21 दिसंबर मुंबई में हुए फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स फंक्शन में सिनेमा जगत के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। इस दौरान कई सितारों ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस की वजह से अवॉर्ड जीता। अब इस लिस्ट में मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन का भी नाम शामिल था। उन्हें फिल्म दसवीं के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। बेटे की इस जीत से अमिताभ बच्चन काफी खुश हैं।

अमिताभ बच्चन ने अभिषेक को दी बधाई
अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं फैंस को काफी पसंद आई थी। ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई। दसवीं के लिए अभिषेक बच्चन को वेब ओरिजिनल फिल्म केटेगरी बेस्ट एक्टर घोषित किया गया। वहीं, दसवीं को बेस्ट फिल्म चुना गया। इस फिल्म के लिए अभिषेक को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। शायद उनके अब तक के फिल्मी करियर में ये दिन बेहद खास रहा होगा। बेटे की इस सफलता से अमिताभ बच्चन खुद के इमोशन नहीं रोक पाए और उन्होंने ट्वीट के जरिए अभिषेक को बधाई दी।
'तुमने अपनी बात साबित कर दी'
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट पर लिखा- 'मेरा गर्व, मेरी खुशी... तुमने अपनी बात साबित कर दी है। तुम्हें उपहास का पात्र बनाया गया। हंसी उड़ाई गयी, मजाक बनाया गया, लेकिन तुमने बिना शोर-शराबे के अपनी काबिलियत दिखा दी। तुम सर्वश्रेष्ठ हो और हमेशा रहोगे'।
बिग बी ने दिया ट्रोलर्स को जवाब
इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने एक और ट्वीट किया। उन्होंने अभिषेक को बधाई देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। बिग बी ने ट्वीट कर लिखा कि, 'सबसे डिजर्विंग अवॉर्ड... शाबाश भैयू... आप बेस्ट थे और हमेशा रहेंगे. आपने ईमानदारी के साथ खुद को साबित कर दिया है. आगे भी इसे जारी रखना। आपका मजाक उड़ाया जा सकता है, लेकिन आपको इग्नोर नहीं किया जा सकता'।

फैंस ने भी की अभिषेक की जमकर तारीफ
अमिताभ और अभिषेक के फैंस ने भी अभिनेता को बधाई दी। एक ने लिखा, "आपको बहुत-बहुत बधाई और यह हमेशा ऐसे ही चलता रहे, अभिषेक जी को हमेशा इसी तरह सफलता मिले।" एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शानदार अभिनय और कहानी कहने के साथ अच्छा अर्थपूर्ण संदेश। अभिषेक बच्चन को बधाई।'

अभिषेक बच्चन की हिट फिल्में
बॉलीवुड में अपने शुरुआती दिनों में अभिषेक की तुलना अक्सर उनके पिता अमिताभ बच्चन से की जाती थी। उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं। जिसकी वजह से उनके फिल्मी करियर में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। हालांकि, उन्होंने गुरु, युवा, रावण और बंटी और बबली जैसी फिल्मों से सफलता हासिल कर फैंस के दिलों में राज किया। बता दें कि, उन्हें हाल ही में ब्रीद: इनटू द शैडोज़ के दूसरे सीज़न में देखा गया था।









Click it and Unblock the Notifications