बॉलीवुड का वो एक्टर जिसे वोट की बजाय मिले थे लिपस्टिक के निशान, चुनाव जीतकर फिर क्यों छोड़ी राजनीति?
Amitabh Bachchan Politics: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे लगभग तय हैं। इस बार कई बॉलीवुड हस्तियां चुनावी मैदान में उतरीं और उनमें से कुछ ने जीत का परचम लहराया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी साल 1984 में चुनाव लड़ चुके हैं।
अमिताभ बच्चन का उस समय इंडस्ट्री में जादू चल रहा था इसके अलावा एक्टर का गांधी परिवार के साथ काफी अच्छा संबंध था। अमिताभ बच्चन की जन्मभूमि इलाहाबाद है तो राजीव गांधी की मां इंदिरा गांधी का जन्म भी इलाहाबाद में ही हुआ था। वहीं दूसरी तरफ राजीव गांधी और अमिताभ काफी अच्छे दोस्त थे।

इन सब को ध्यान में रखते हुए अमिताभ बच्चन को राजीव गांधी ने चुनावी मैदान पर उतरने को कहा और एक्टर उनकी बात मान गए। उस समय इलाहाबाद सीट काफी चर्चा में थी। हेमवती नंदर बहुगुणा कभी इस सीट से चुनाव नहीं हारे थे ऐसे में जब अमिताभ बच्चन एक सेलिब्रिटी के तौर पर चुनावी मैदान पर उतरे तो हेमवती को हार का सामना करना पड़ा।
उस समय बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन का जादू चल रहा था एक के बाद एक एक्टर हिट फिल्में दे रहे थे। ऐसा कहा जाता है कि जब अमिताभ चुनाव प्रचार कर रहे थे तो घरों की बॉलकनी में खड़ी लड़कियां अपने दुपट्टे हवा में उड़ा दिया करती थीं। इतना ही नहीं जब मतदान हुए तो कुछ ऐसा देखने को मिला जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।
दरअसल, वोटिंग के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी थी जिसकी वजह से रात तक लोग वोट डालते रहे। जब मतगणना शुरू हुई करीब 10 हजार मतपत्र ऐसे मिले जिन पर महिलाओं ने अमिताभ बच्चन के नाम के आगे अपने लिपिस्टिक से निशान लगा दिए थे। लेकिन चुनाव के नियमों की वजह से इसे बाद में रद्द करना पड़ा। बॉलीवुड के महानायक की जीत भले ही ऐतिहासिक रही लेकिन उनका राजनीतिक सफर काफी छोटा रहा। कहा जाता है कि गांधी परिवार और उनके बीच दरार आ गई थी जिसकी वजह से एक्टर ने राजनीति छोड़ने का फैसला किया था। फिलहाल अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में सक्रिय हैं।












Click it and Unblock the Notifications