विक्रम गोखले और तबस्सुम से निधन से टूटे अमिताभ बच्चन, भावुक होते हुए लिखा- मंच को खाली और मायूस छोड़ गए

Amitabh Bachchan tribute to Vikram Gokhale and Tabassum: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने दिवंगत अभिनेता विक्रम गोखले और अभिनेत्री तबस्सुम को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पिल की। अपने ब्लॉग में एक पोस्ट के जरिए अमिताभ बच्चन ने दोनों कलाकारों को याद करते हुए कहा कि वो मायूस और सूना छोड़कर चले गए।

दोनों सितारों के जाने से दुखी बिग बी

दोनों सितारों के जाने से दुखी बिग बी

दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले 26 नवंबर को दुनिया से अलविदा कह गए थे, जबकि तबस्सुम का दिल दौरा पड़ने के बाद 18 नवंबर को निधन हो गया था। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन विक्रम गोखले और तबस्सुम के निधन से दुखी हैं। उन्होंने दोनों सिनेमा हस्तियों को याद करते हुए अपने ब्लॉग पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

"खाली और सूना छोड़ दिया "

उन्होंने लिखा, "दिन दुख से भरे हुए हैं.. दोस्त और साथियों.. महान योग्य कलाकार , हमें दिन-ब-दिन छोड़कर जा रहे हैं.. और हम लोग सुनते हैं, देखते हैं, प्रार्थना करते हैं.. तबस्सुम .. विक्रम गोखले और कुछ प्यारे जो करीबी और जाने-पहचाने हैं .. वे हमारे जीवन में आए .. उन्होंने अपनी भूमिका निभाई और अपनी गैरमौजूदगी से मंच को खाली और सूना छोड़ दिया ..। "

कई फिल्मों में किया साथ काम

कई फिल्मों में किया साथ काम

तबस्सुम और विक्रम गोखले के नाम अमिताभ बच्चन का ये नोट काफी इमोशनल करने वाला है। आपको बता दें कि विक्रम गोखलेने अमिताभ बच्चन की 'परवाना' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। उन्होंने अग्निपथ, खुदा गवाह, एबी अनी सीडी और कई फिल्मों में एक साथ अभिनय किया। बीते दिनों उनका पुणे के अस्पताल में निधन हो गया था। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे।

हार्ट अटैक से अभिनेत्री तबस्सुम का निधन

हार्ट अटैक से अभिनेत्री तबस्सुम का निधन

इससे पहले पिछले ब्लॉग पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने तबस्सुम को एक "उत्साही" ऑलराउंडर के रूप में बताया था। उन्होंने लिखा था कि वो सब एक एक करके हमें छोड़कर जा रहे हैं.. और ये समझ से परे है.. आप बस उनकी मौजूदगी और जिंदगी के पलों को आंखों और दिमाग के सामने याद करते हैं.. और वो हमेशा वक्त की एक तस्वीर बनकर रह जाते हैं..।" गौरतलब है कि अभिनेत्री तबस्सुम का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। उनके बेटे होशांग गोविल ने इस खबर की पुष्टि की थी। वह 78 वर्ष की थीं और 18 नवंबर, 2022 को उन्होंने अंतिम सांस ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+