अमिताभ बच्चन की कैसी है भाई अजिताभ बच्चन संग बॉन्डिंग? बिग बी ने खोला राज, कहा-'हम लड़ते थे'
Amitabh And Ajitabh Relationship: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच बिग बी ने अपने भाई अजिताभ संग बॉन्डिंग पर खुलकर बात की।
अमिताभ बच्चन इन दिनों चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति होस्ट कर रहे हैं। शो में एक्टर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से साझा करते रहते हैं। अब बिग बी ने शो के लेटेस्ट एपिसोड में बताया कि भाई अजिताभ से वह किस तरह का रिश्ता शेयर करते हैं।

अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया कि हर भाई-बहन की तरह वह भी अपने भाई के काफी करीब हैं। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते हैं इसके अलावा आपस में खूब प्यार भी है। एक्टर ने बताया कि वह अपने भाई के साथ वह सारे जिंदगी से जुड़े सीक्रेट्स शेयर करते थे जो कि मां-बाप से नहीं शेयर कर सकते। लेकिन जब भाई से झगड़ा होता था तो सीक्रेट्स बताने की धमकी दिया करते थे।
अमिताभ बच्चन ने ये भी बताया कि एक्टिंग में करियर बनाने का श्रेय उनके भाई अजिताभ बच्चन को जाता है। अमिताभ ने कहा, 'जैसे भाई बहनों में या दो भाइयों का रिश्ता होता है ना, जो छोटा होता है कहीं ना उसे काफी छूट मिलती है। हमलोग भी उसकी देख रेख करते रहे। जब हम नौकरी कर रहे थे कोलकाता में, उन्होंने हमारी तस्वीर ली या भेज दिया और कहा कि, देखो तुम्हें फिल्मो में जाना चाहिए।' बता दें कि अजिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन के छोटे भाई हैं।
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर को आखिरी बार फिल्म कल्कि एडी 2898 में देखा गया था। इश फिल्म में बिग बी की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। फिल्म को मिली सफलता के बाद अब जल्द ही अमिताभ बच्चन रजनीकांत के साथ अगली फिल्म में नजर आएंगे। इसके अलावा वह फिलहाल कौन बनेगा करोड़पति 16 होस्ट कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Amitabh-Jaya: 'आज रपट जाएं तो', 76 साल की जया संग रोमांटिक हुए 81 बरस के अमिताभ, देखें ये तस्वीर












Click it and Unblock the Notifications