Amitabh-Jaya: 'आज रपट जाएं तो', 76 साल की जया संग रोमांटिक हुए 81 बरस के अमिताभ, देखें ये तस्वीर
Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan Viral Pics: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन फिल्मी दुनिया के हॉट कपल्स में से एक हैं, दोनों केयर, लव, समर्पण का परफेक्ट उदाहरण हैं, इसलिए इनका हर अंदाज आज भी लोगों के बीच सुर्खियां बन जाता है।
दरअसल ये बातें हम यहां पर इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर गदर काटा हुआ है, दोनों का अंदाज देखकर फैंस के दिलों में भी गुदगुदी हो रही है।

दरअसल जिस तस्वीर की यहां पर बात हो रही है, उस तस्वीर में अमिताभ बच्चन तेज बारिश के बीच छाता पकड़े दिख रहे हैं, वहीं जया बच्चन हाथों में लड्डू लिए नजर आ रही हैं। आगे-आगे जया चल रही हैं तो वहीं बारिश से उन्हें बचाते हुए पीछे-पीछे बिग बी छाता लेकर चलते नजर आ रहे हैं।
'और बारिश तो हर दिन होती है... यहां तक कि काम के सेट पर भी'
खास बात ये है कि ये तस्वीर खुद अमिताभ बच्चन ने ही शेयर की है और अपने पोस्ट में लिखा है कि 'टी 5074 - .... और बारिश तो हर दिन होती है... यहां तक कि काम के सेट पर भी...'
वायरल तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं
अब दोनों की तस्वीर किसी फिल्म के सेट की है या फिर वो दोनों साथ में सही में कहीं जा रहे हैं, ये बात क्लीयर नहीं है लेकिन इसमें कोई शक नहीं की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं तो वहीं कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट भी किए हैं।
'आज रपट जाएं तो हमें ना उठाइयो'...
एक यूजर ने लिखा कि 'आज रपट जाएं तो हमें ना उठाइयो' अमिताभ के प्यार में आज भी काफी जोश है।' दरअसल आज रपट जाएं तो हमें ना उठाइयो... अमिताभ की ही साल 1982 में आई सुपरहिट फिल्म 'नमक हलाल' का हिट गीत है, जो कि उस जमाने में काफी बोल्ड माना जाता था।
'जया मैडम गुस्सा हैं और मियां अमिताभ उन्हें मना रहे'
ये गाना तब पर्दे पर अमिताभ और स्मिता पाटिल पर फिल्माया गया था, वो आज भी हिंदी सिनेमा के ऑल टाइम हॉट गीतों में शामिल है। इसलिए जया-अमिताभ को देखकर लोगों को वो फिल्म और गाना याद आ रहा है। तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि अमिताभ को केयरिंग हसबैंड और जया को नखरीली वाइफ भी कह रहे हैं। किसी ने लिखा है कि 'जया मैडम गुस्सा हैं और मियां अमिताभ उन्हें मनाने में लगे हैं।'
'81 बरस के अमिताभ 76 साल की जया को मनाने में लगे हैं'
तो किसी ने लिखा कि '81 बरस के अमिताभ 76 साल की जया को मनाने में लगे हैं, सच में मोहब्बत करना कोई इनसे सीखे, परफेक्ट कपल, बारिश तो बहाना है।' कुल मिलाकर इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है और अमिताभ-जया लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
बॉलीवुड के पॉवर कपल कहलाते हैं जया-अमिताभ
आपको बता दें कि अमिताभ-जया की शादी को 51 बरस हो चुके हैं। इस शादी से दोनों को दो बच्चे अभिषेक और श्वेता हैं। आज दोनों लोग नाती-पोती वाले हो गए है लेकिन आज भी दोनों के प्रेम के बीच में कोई कमी नहीं आई है इसलिए तो वो बॉलीवुड के पॉवर कपल कहे जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications