लता मंगेशकर के निधन पर महानायक अमिताभ की आंखें हुईं नम, लिखा- लाखों सदियों की आवाज हमें छोड़कर चली गई
दुनियाभर के करोड़ों दिलों पर राज करने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज 92 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया।
मुंबई, 6 फरवरी। दुनियाभर के करोड़ों दिलों पर राज करने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज 92 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर आते ही देशभर में शोक की लहर दौड़ पड़ी. उनके निधन पर फिल्म जगत, उद्योग जगत, राजनीतिक जगत और खेल जगत की तमाम बड़ी हस्तियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में लौट आया Nathi ka Bada, गोविंद डोटासरा के घर के बाहर दीवारों पर लिखा 'नाथी का बाड़ा'

लाखों सदियों की आवाज हमें छोड़ कर चली गई
लता मंगेशकर के निधन पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाए। लता मंगेशकर को 'सदियों की आवाज' संबोधित करते हुए अमिताभ बच्चन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'वे हमें छोड़ गईं...सदियों की आवाज ने हमें छोड़ कर चली गई..उनकी आवाज स्वर्ग में गूंजती है! शुख और शांत के लिए प्रार्थना..'
Recommended Video

कोरोना वायरस ने छीन ली देश की अमूल्य धरोहर
बता दें कि कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद लता मंगेशकर को 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह आईसीयू में थीं। डॉ. प्रतित समदानी और उनकी टीम की देखरेख में लता मंगेशकर का इलाज चल रहा था। बीच में उनके स्वस्थ होने की खबरें भी आई थीं और कहा जा रहा था कि लता जी को वेंटिलेटर से उतार लिया गया है, लेकिन उसके बार फिर से उनकी तबियत खराब हो गई और आखिरकार लता मंगेशकर को बचाया नहीं जा सका।

लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा
भारत रत्न से सम्मानित लगा मंगेशकर के निधन पर दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। उनका अंतिम संस्कार रविवार शाम 6.30 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा।

25000 से अधिक गानों को दी अपनी आवाज
लता मंगेशकर ने 1942 में बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्होंने विभिन्न भारतीय भाषाओं में लगभग 25000 से ज्यादा गाने गाए। सात दशक के अपने करियर में उन्हें, भारत रत्न, पद्म भूषण, पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications