Amitabh Bachchan Lifestyle: 5 आलीशान घर,11 लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं अमिताभ बच्चन, जानें कुल संपत्ति

Amitabh Bachchan Net Worth: अमिताभ बच्चन सालाना 60 करोड़ रुपये तक की कमाई कर लेते हैं। वहीं मुंबई में बिग बी के पास 5 आलीशान बंगले हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है।

amitabh bachchan

Amitabh Bachchan Net Worth: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं। खबर है कि बिग बी अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' के लिए एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे जिस दौरान उनके साथ एक हादसा हो गया है। इस घटना में अमिताभ बच्चन को गंभीर चोट लग गई है। वह बुरी तरह से घायल हो गए है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्म के लिए हैदारबाद में शूटिंग कर रहे थे। एक्शन सीन शूट करते समय ही उनकी पसलियों में चोट लग गई है। फिलहाल डॉक्टर ने उन्हें आने वाले कुछ दिनों के लिए बेड रेस्ट की सलाह दी है। बिग बी के फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। वहीं इस खबर के फैलने के बाद से बिग बी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। आपको बता दें कि एक समय था जब अमिताभ बच्चन महीने में सिर्फ 500 रुपये कमाते थे लेकिन आज वह करोड़ों लोगों के दिलों पर न केवल राज करेत हैं बेल्कि करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से ये मुकाम हासिल किया है। आइए आपको बताते हैं अमिताभ बच्चन की लग्जरी लाइफ और कुल संपत्ति के बारे में।

बिग बी को शुरुआत में मिला था रिजेक्शन

बिग बी को शुरुआत में मिला था रिजेक्शन

आपको बता दें कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में अमिताभ बच्चन को काफी रिजेक्शन्स का सामना करना पड़ा था। लोगों को शुरुआत में न बिग बी की एक्टिंग पसंद आई थी, न लुक और न ही आवाज। लेकिन अमिताभ बच्चन ने खुद पर खूब मेहनती की और आज वह सफलताओं के आमसामन पर बैठे हैं। आज हर फिल्म मेकर उनके साथ काम करना चहता है। आज के समय में हर स्टार एक बार बिग बी के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहते हैं।

सालाना कमाते हैं 60 करोड़ रुपए

सालाना कमाते हैं 60 करोड़ रुपए

caknowledge की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन की कुल संपत्ति 3190 करोड़ रुपये के आसापस है। वहीं अमिताभ बच्चन सालाना 60 करोड़ रुपये तक की कमाई कर लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' के हर सीजन में प्रति एपिसोड 5 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। हालांकि शुरुआत में ये फीस करीब 1.5 करोड़ रुपए थी। अमिताभ बच्चन एक फिल्म के लिए करीब 12 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। वहीं इसके अलावा अमिताभ बच्चन ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करते हैं। वह एक विज्ञापन करने के लिए करीब 5 करोड़ रुपए वसूलते हैं।

 रियल स्टेट बिजनेस में किया है निवेश

रियल स्टेट बिजनेस में किया है निवेश

अमिताभ बच्चन ने रियल स्टेट बिजनेस में भी निवेश किया है। यूएस की टेक कंपनी समेत जस्ट डायल में उनका निवेश है। महानायक अमिताभ बच्चन के पास मुंबई में पांच बंगले हैं, जिनमें से जलसा, जनक, प्रतीक्षा और वत्स काफी मशहूर हैं। अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ मुंबई के जुहू इलाके में स्थित जलसा बंगले में रहते हैं। इस बंगले की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये के आसपास है।

मुंबई में 5 बंगलों के हैं मालिक

मुंबई में 5 बंगलों के हैं मालिक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये बंगला डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने बिग बी को फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' के सफल होने पर भुगतान के रूप में दिया था। वहीं बिग बी के दूसरे बंगले प्रतीक्षा की कीमत करीब 160 करोड़ रुपए है। इस बंगले में बिग बी अपने पिता हरिवंश राय बच्चन के साथ रहते थे।

फ्रांस में भी खरीद रखी है प्रॉपर्टी

फ्रांस में भी खरीद रखी है प्रॉपर्टी

बिग बी के जनक बंगले में उनका ऑफिस मौजूद है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में उनका पैतृक आवास भी है, जिसे अमिताभ बच्चन ने एक शिक्षा संस्थान में तब्दील कर दिया है। देश के कई इलाकों में उनकी प्रॉपर्टीज मौजूद है। जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन ने फ्रांस में भी प्रॉपर्टी खरीद रखी है।

अमिताभ बच्चन का कार कलेक्शन

अमिताभ बच्चन का कार कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन के पास 11 लग्जरी और महंगी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन है। उनके कार कलेक्शन में रोल्स रॉयस, लैंड रोवर, पोर्शे, बेंटले, मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू शामिल हैं। उनकी कारों की कीमत करोड़ों में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+