Amitabh Bachchan Jalsa: अमिताभ बच्चन ने 2 बार खरीदा था 'जलसा', बिग बी से पहले ये प्रोड्यूसर था बंगले का मालिक
Amitabh Bachchan Jalsa: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। आज भी 80 साल की उम्र में बिग बी फैंस को अपनी बेहतरीन फिल्मों से एंटरटेन करते हैं। बता दें कि, अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार मुंबई के जुहू स्थित जलसा में रहते हैं। इसकी कीमत तकरीबन 100-120 करोड़ रुपये बताई जाती है। लेकिन इस बंगले से जुड़े आज हम कई अनसुने किस्से बताने वाले हैं जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।
जलसा में हुई फिल्मों की शूटिंग
सबसे पहले हम आपको बताएंगे कि अमिताभ बच्चन के इस शानदार बंगले में कई सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। जिसमें 'चुपके-चुपके' 'आनंद', 'सत्ते पर सत्ता' और 'नमक हराम', जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। फिल्म चुपके-चुपके की इंट्रस्टिंग बात ये है कि इसमें जया बच्चन ने घर की मालकिन का रोल निभाया था।

एक्टर ने प्रोड्यूसर से खरीदा था बंगला
इसी के साथ अमिताभ बच्चन के इस बंगले से जुड़े एक और दिलचस्प कहानी है। जी हां आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि एक्टर ने इस बंगले को दो बार खरीदा था। एक्टर ने यह बंगला प्रोड्यूसर एनसी सिप्पी से लिया था, जो कि पहले इस जलसा के मालिक हुआ करते थे। लेकिन किसी वजह से अमिताभ बच्चन ने पहले इस घर खरीदकर बेचा और फिर दोबारा इसे खरीदकर उन्होंने रेनोवेट कराया।
भाई के नाम की थी प्रॉपर्टी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले अमिताभ बच्चन ने जब इस बंगले को खरीदा था तो उन्होंने इसे खुद के नाम करने के बजाय अपने भाई अजिताभ बच्चन और भाभी रमोला के नाम पर किया था। जिसकी वजह बताई जाती है कि उन्होंने टैक्स बचाने के लिए ऐसा किया था। फिलहाल ये बंगला उनकी पत्नी जया बच्चन के नाम पर है।
जलसा के बाहर फैंस से मिलते हैं अमिताभ बच्चन
बता दें कि, अमिताभ बच्चन उन एक्टर्स में से हैं जो परंपराओ निभाने के लिए जाने जाते हैं। साल 1982 से वह एक परंपरा का आजतक पालन करते आ रहे हैं। एक्टर हर रविवार को अपने बंगले जलसा के बाहर फैंस से मिलने के लिए आते हैं। वहीं उनके तमाम फैंस मिलने दूर-दूर से आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications