अभिषेक ऐश्वर्या का रिश्ता नहीं सुधार सके! अमिताभ बच्चन की वजह से इस एक्टर की बदल गई थी जिंदगी, हुआ खुलासा
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ भी हमेशा से चर्चा में रही है। महानायक इन दिनों अपने बेटे और बहू के खराब रिश्ते की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। मगर एक एक्टर भी हैं, जिन्होंने अमिताभ बच्चन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।
ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि अंगद बेदी हैं। अंगद बेदी एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्हें अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म पिंक ने वो पहचान दिलाई, जिसकी उन्हें हमेशा से ही सख्त जरूरत थी। अमिताभ बच्चन ने ही इस फिल्म में अंगद के लिए कुछ ऐसा किया, जिसे शायद ही वो कभी भुला पाएं।

दरअसल, अंगद बेदी जब टीनेजर थे तो उन्होंने अपने बाल कटवा लिये थे। इससे उनके पिता किशन बेदी काफी नाराज हो गए थे। सायरस ब्रोचा के टॉक शो सायरस सेज संग बातचीत में अंगद बेदी ने बताया कि वो नाराज थे गुस्सा नहीं।
एक्टर ने कहा कि नाराजगी गुस्से से भी ज्यादा गहरा इमोशन है। अंगद के पिता ने उनसे सालों तक बात नहीं की थी। अंगद ने कहा कि हम गुरुनानक जी के वंशज हैं। मैं एक बेदी हूं। कई लोगों ने कहा कि मुझे अपने बालों को बढ़ा लेना चाहिए मगर शायद ही मैं ऐसा करूं। इसके पीछे की वजह उन्होंने उन लोगों को बताया जिन्होंने करियर की शुरुआत में एक्टर को बताया था कि इंडस्ट्री में सर्वाइव करने के लिए उनका छोटे बाल रखना जरूरी है।
अंगद बेदी का लंबे बाल ना रखने का फायदा पिंक फिल्म की रिलीज में जाकर हुआ। बता दें कि फिल्म रिलीज हुई तो अंगद को एक नई पहचान मिली। ऐसे में एक्टर ने कहा कि पिता 20 सालों तक मुझसे नाराज रहे थे। मगर जब फिल्म रिलीज हुई तो उन्हें बहुत खुशी हुई। उन्होंने कहा कि ऐसे ही आगे बढ़ते रहो।
वहीं पिंक की रिलीज के वक्त ही अमिताभ बच्चन के इंटरफेयरेंस की वजह से अंगद के पिता की नाराजगी कम हुई। इस बात का क्रेडिट वे बिग बी को देते हैं। हालांकि अंगद के इस इंटरव्यू के बाद लोग अमिताभ बच्चन के बहू और बेटे का जिक्र भी कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि अभिषेक-ऐश्वर्या के रिश्ते को सुधारने के लिए भी क्या अमिताभ बच्चन ने कोई कदम बढ़ाया होगा? वे अपने बहू बेटे का रिश्ता तो नहीं सुधार सके।












Click it and Unblock the Notifications