IIM में एडमिशन को लेकर अमिताभ बच्चन की नातिन का उड़ाया जा रहा था मजाक, नव्या नवेली ने ऐसे दिया जवाब
Navya Naveli Nanda On IIM Admission: बॉलीवुड का बच्चन परिवार पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाया हुआ है। कभी खबर आती है कि बहू ऐश्वर्या राय के साथ बच्चन परिवार के रिश्ते सही नहीं चल रहे हैं तो कभी बिग बी की नातिन नव्या नवेली नंदा के आईआईएम अहमदाबाद में एडमिशन को लेकर उन्हें ट्रोल किया जाता है।
नव्या नवेली नंदा ने आईआईएम अहमदाबाद में लिया एडमिशन
आपको बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने आईआईएम अहमदाबाद में एडमिशन लिया है जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा था। सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर फिलहाल नव्या ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2024 में इस मुद्दे पर खुलकर बात की।

'सोशल मीडिया एक बेहतरीन मंच है'
नव्या नवेली नंदा ने कहा कि उन्होंने सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलुओं को स्वीकार किया है। नव्या ने कहा- सोशल मीडिया एक बेहतरीन मंच है, क्योंकि इसने कई लोगों को अपनी आवाज उठाने का मौका दिया है। उनके अनुसार ये सब प्लेटफॉर्म समाज में बदलाव लाने में मददगार साबित हो सकते हैं।
'ये व्यापक सामाजिक बदलाव भी ला सकता है'
नव्या नवेली नंदा ने कहा- सोशल मीडिया मेरे लिए एक अद्भुत मंच है जहां मैं अपने काम को दिखाती हूं। अगर इसका सही तरीके से यूज किया जाए, तो ये न केवल व्यक्तिगत विकास में मददगार है, बल्कि ये व्यापक सामाजिक बदलाव भी ला सकता है।
'मैं नेगेटिव बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती'
नव्या ने आईआईएम अहमदाबाद में पढ़ाई करने के मौके के लिए खुशी भी जाहिर की। उन्होंने कहा- भारत में कुछ बेहतरीन संस्थान हैं और आईआईएम अहमदाबाद का हिस्सा होना मेरे लिए एक गर्व की बात है। मुझे यहां विश्व के बेहतरीन शिक्षकों से सीखने का मौका मिल रहा है। मैं नेगेटिव बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती। मैं उनका यूज अपने सफर में बेहतरीन नतीजे लाने के लिए करती हूं।
'सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन बनना चाहती है नव्या नवेली नंदा'
आपको बता दें नव्या नवेली नंदा पढ़ाई करने के साथ साथ अपने सामाजिक प्रोजेक्ट प्रोजेक्ट नवेली के लिए भी काम करती हैं। नव्या नवेली नंदा ग्लैमर वर्ल्ड से दूर रहकर अपने पिता निखिल नंदा की तरह बिजनेस की दुनिया में नाम कमाना चाहती हैं। नव्या के अनुसार वह एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन हनकर अपने देश का नाम रोशन करना चाहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications